चाऊमीन जैसी चीजें बच्चों को बहुत पसंद होती है। आप उन्हें कभी भी पूछ लें, उन्हें मैगी, नूडल्स या फिर चाऊमीन ही खाना होता है। हाका नूडल्स इंडियन-चाइनीच नूडल्स होते हैं, जो हर रेस्तरां में मिलते हैं। कई सारे लोग इसमें अपना इंडियन तड़का लगाते हैं, इसलिए हर जगह आपको इसका स्वाद थोड़ा सा अलग लगेगा। कई सारे लोग इसमें कई तरह के प्रयोग भी करते हैं। कोई इसमें चिकन डालता है, तो कोई बहुत सारी तरह-तरह की सब्जियां जालता है। इस बीच बच्चों को एग हाका नूडल्स बहुत ज्यादा पसंद आता है। मगर आजकल जैसा माहौल है, ऐसे में बाहर से कुछ लाना थोड़ा रिस्की हो जाता है। तो क्यों न ऐसी चीजों को घर पर ही बना लिया जाए। एग हाका नूडल्स घर पर बनाना बहुत आसान है। इसके लिए आपको बहुत जद्दोजहद भी नहीं करनी होती। हां, मगर आप इसे ठीक से न बनाएं तो आपका मूड और स्वाद दोनों खराब हो सकता है। तो चलिए इस बार इसे सही तरीके से कैसे बनाएं यह जानें।
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आपको नूडल्स तैयार करने होंगे। इसके लिए आप एक गहरे तले वाला पैन ले लें। इस पैन में 3 कप पानी डालें और इसे उबलने के लिए रख दें। जब पानी उबल जाए, तो उसमें नूडल्स डालें। आपके नूडल्स तले में चिपके नहीं इसके लिए दो-तील बूंदे तेल डालें और एकदम चुटकी भर नमक भी डाल दें। नूडल्स को पकने के लिए 4-5 मिनट के लिए रखें। ध्यान दें कि नूडल्स बहुत ज्यादा न पक जाए।
- इस बीच एक बार किसी चम्मच की मदद से नूडल्स को चेक कर लें कि वह पके या नहीं। जब आपको लगे कि नूडल्स तैयार हैं, तो उसे अलग निकालकर रख लें। और पानी छानकर इसे किसी बड़ी थाली में फैलाकर ठंडा करने के लिए अलग रख दें। नूडल्स आपस में चिपकने न दें, वरना आपके नूडल्स चिपके चिपके बनेंगे।
- अब एक बाउल लीजिए और उशमें दो अंडे तोड़कर डाल लें। इसमें काली मिर्च पाउडर और चुटकी भर नमक डालकर इसे अच्छी तरह से फेंट लें। अगर आपको अंडे ज्यादा पसंद हों, तो आप दो से ज्यादा अंडे भी फेंट सकती हैं। अंडे फेटकर इस बाउल को भी अलग रख दें।
- अब एक पैन लें और उसमें थोड़ा सा तेल गरम कर लें। तेल जब गरम हो जाए, तो उसमें फेंटे हुए अंडे डालें और एक प्लफी ऑमलेट बना लें। जब ऑमलेट तैयार हो जाए तो आप इसे छोटे-छोटे पीस में काट लें। आप चाहे तो अंडा भुर्जी भी बना सकती हैं। आपका अंडा तैयार है, तो अब आपको बस नूडल्स बनाने हैं।
- हाका नूडल्स बनाने के लिए, एक कढ़ाही लें और उसमें तेल गरम करने के लिए रखें। जब तेल गरम हो जाए, तो उसमें सभी सब्जियां डालें और लगभग 2-3 मिनट तक पका लें। इतना ध्यान रखें कि हमें सब्जियों को ज्यादा नहीं पकाना है, उन्हें थोड़ा कच्चा ही रखें। आप अपने पसंद के मुताबिक भी सब्जियों को डाल सकती हैं। अगर आपको इनमें से कोई सब्जी न पसंद हो, तो उसे हटाकर अपनी पसंद की सब्जी भी डाल सकती हैं। सब्जियां पकाते वक्त गैस को तेज आंच पर ही रखें।
- जब सब्जियाों में थोड़ा सा रंग आने लगे, तो उशमें तैयार नूडल्स डालें। अब इसमें सिरका, सोय सॉस, नमक, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, केचअप और चिली सॉस भी डाल दें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें। आप चूंकि नूडल्स और अंडा तैयार करते वक्त नमक डाल चुकी हैं, तो नमक का ही डालें।। सभी चीजों को लगभग 2 मिनट तक पकाएं।
- अब आपका हाका नूडल्स तैयार है, तो आखिर में बना हुआ अंडा डालें। और इसे फिर एक बार कुल एक मिनट के लिए चलाएं। इससे अंडा भी नूडल्स में अच्छी तरह मिल जाएगा। आपका एग हाका नूडल्स तैयार है। इसे प्याज के पत्तों से सजाकर सर्व करें।
- अगर आपके बच्चे नूडल्स के साथ केचअप खाना पसंद करते हैं, तो उन्हें केचअप के साथ हाका नूडल्स दीजिए। आपके बच्चे इस रेसिपी को खूब पसंद करेंगे। तो इस वीकेंड इसे जरूर ट्राई करें। यह रेसिपी आपको कैसी लगी यह भी हमें जरूर बताएं
- अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। साथ ही ऐसी अन्य स्वादिष्ट रेसिपीज जानने के लिए जुडी रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit : Shutterstock and freepik image
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों