हर साल 25 दिसंबर को विश्व भर में क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। यह एक ऐसा त्योहार है, जो सबके लिए खुशियां लेकर आता है। खासतौर पर इस दिन का बच्चों को ब्रेसब्री से इंतजार रहता है क्योंकि बच्चे सांता से गिफ्ट पाने की आशा करते हैंं। साथ ही इस दिन हर मां को लगता है कि वह क्रिसमस पार्टी के लिए कुछ ऐसा बनाए जिससे उनके बच्चे और घर वाले सब खुश हो जाएं। अगर आप भी इस क्रिसमस पर अपने बच्चों के लिए कुछ स्पेशल बनाना चाहती हैं तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें क्योंकि आज हम आपके लिए 3 स्पेशल रेसिपीज लेकर आए हैं।
3 चीजों से क्रिसमस मार्शमैलो पॉप मिनी क्रिसमस पुडिंग की तरह दिखते हैं और यह बच्चों को बेहद पसंद आता है। क्रिसमस के लिए उलटी गिनती और साल के अंत में अच्छी तरह से और सही मायने में, कुछ स्वादिष्ट क्रिसमस डिशेज खाने से बेहतर समय नहीं है। ये क्रिसमस मार्शमैलो पॉप बच्चों के साथ बनाने के लिए एकदम सही है।
इसे जरूर पढ़ें:क्रिसमस की शाम शेफ की बताई इस मजेदार पुडिंग रेसिपी का मजा लें
क्रिसमस के मौके पर आप अपने बच्चों के लिए क्रिस्पी नाचो भी बना सकती हैं। ये क्रिस्पी, कुरकुरे मसालेदार नाचो मक्की और गेहूं के आटे से बनते हैं जो आपकी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद हैं।
इस रेसिपी में दो सबसे आश्चर्यजनक फूड्स यानि कॉफी और कप केक शामिल होते हैं। कॉफी हर किसी को पसंद होती है, जबकि कप केक छोटे, मफिन जैसे डेजर्ट होते हैं जो हमारे टेस्ट बेड्स को बढ़ाते हैं। इस कप केक रेसिपी में ये दोनों एक साथ मौजूद हैं। बिना अंडे के बनी ये रेसिपी बच्चों को ही नहीं बल्कि बड़ों को भी बहुत पसंद होती है। चाय के साथ या मेहमानों के लिए डिनर के बाद आप इसे मिठाई के रूप में परोस सकती हैं। एगलेस कॉफ़ी कप केक में मक्खन, वेनिला एसेंस, मैदा और कॉफ़ी पाउडर जैसे कुछ चीजें होती हैं जो पहले से ही आपकी किचन में मौजूद होती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:क्रिसमस tree स्नैक्स की आसान रेसिपी जानकर पार्टी को बनाएं शानदार
आप भी क्रिसमस पर अपने बच्चों के लिए ये 3 स्पेशल रेसिपीज बना सकती हैं। फूड से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image credit: Freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।