herzindagi
best summer coolers

शेफ कवीराज की बताई 5 समर कूलर ड्रिंक्स से आएगी ताजगी, जानें रेसिपी

मास्टरशेफ कविराज खिलयानी की पांच ऐसी रेसिपीज के बारे में जानिए जो आपको गर्मियों में ठंडक का अहसास देंगी। 
Editorial
Updated:- 2021-04-08, 12:13 IST

गर्मियां शुरू हो गई हैं और ये वो समय है जब शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। अपने सिस्टम में भरपूर फ्लूइड्स रखने चाहिए ताकि शरीर में पानी की कमी नहीं हो। इसी के साथ, ये भी ध्यान रखना होता है कि न्यूट्रिएंट्स हमें भरपूर मिलें। ऐसी डाइट लेना जरूरी होता है जिससे हमारे हाइड्रेशन, कैलोरीज, न्यूट्रिशन सभी कमियों के पूरे होने के साथ-साथ शरीर की कूलिंग भी हो।

इसीलिए मास्टरशेफ कविराज खिलयानी ने हमें 5 ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताया है जो ये सारे काम बखूबी करेंगी। कोल्ड्रिंक्स लेने से बेहतर है कि हम खुद ही फ्रेश कूलर्स बनाएं जो गर्मियों के इस मौसम में हमें राहत देंगे। तो चलिए जानते हैं किस तरह से बनाएं समर कूलर्स।

1. गर्मी से लड़ने के लिए-

तरबूज़, अनार और नींबू को मिलाकर बनाया गया ये ड्रिंक गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के बहुत काम आएगा।

सामग्री-

  • 2 कप तरबूज़ का जूस
  • 1 कप अनार का जूस
  • 2 चम्मच नींबू का जूस
  • 10-12 पुदीने की पत्तियां
  • 4-5 आइस क्यूब्स
  • 1 छोटा चम्मच अदरक का जूस
  • सर्व करने के लिए ग्लास

watermelon drinks

विधि-

  1. सभी इंग्रीडियंट्स को तैयार करें।
  2. ग्लासेस को ठंडा करें ताकि सर्व करते समय और ज्यादा ठंडक मिल सके।
  3. सभी इंग्रीडियंट्स और जूस को ठंडा ही रखें।
  4. अब ग्लास में क्रश्ड आइस क्यूब्स रखें, इसमें कुछ स्लाइस नींबू के डालें।
  5. इसके ऊपर सभी जूस एक के बाद एक डालें और पुदीने की पत्तियां भी डालें। ऊपर से कुछ अनार के बीज और नींबू के स्लाइस रखें।
  6. इस जूस को पीने के पहले मिला लें।
  7. आपका जूस तैयार है।

इसे जरूर पढ़ें- भिंडी की टेस्‍टी रेसिपीज के बारे में शेफ कविराज से जानें

2. ऑरेंज मिस्टिक

गर्मियों के सीजन में आम का पल्प और संतरे का कॉम्बिनेशन लेमन ग्रास फ्लेवर्स के साथ काफी अच्छा लगेगा।

सामग्री-

  • 2 कप आम का पल्प
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • 1/2 कप फ्रेश ऑरेंज जूस
  • जरूरत के अनुसार आइस क्यूब्स
  • 2-3 नींबू के स्लाइस
  • 10-12 पुदीने की पत्तियां
  • सर्व करने के लिए ग्लास
  • गार्निश के लिए ऑर्गेनिक एडिबल फूल

orange shake kaviraj

विधि-

  1. सभी इंग्रीडियंट्स को तौयार करें।
  2. ड्रिंक बनाने के पहले ग्लास को ठंडा कर लें।
  3. अब आइस क्यूब्स, लेमन स्लाइस, पुदीना, नींबू का रस मिलाएं।
  4. अब इसमें आम का जूस और संतरे का जूस मिलाएं।
  5. आप कुछ भिगोए हुए चिया सीड्स को भी इस कूलर में डाल सकते हैं।
  6. आखिर में पुदीने की पत्तियां, फूल और चेरीज से गार्निश करें।

3. सिप-एन-स्लर्प कूलर

पपीते और संतरे का मिक्सचर इस ड्रिंक को और भी ज्यादा स्वादिष्ट बना देता है।

सामग्री-

  • 2 कप पपीते का पल्प
  • 1/2 कप ताज़ा संतरे का जूस
  • 1/2 कप ताज़ा मौसंबी का जूस
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • 4-5 तुलसी की पत्तियां
  • 1/2 छोटा चम्मच खरबूजे के बीज/ अलसी के बीज गार्निश के लिए
  • जरूरत के अनुसार बर्फ
  • सर्विंग के लिए ग्लास

mango shake kaviraj

विधि-

  1. कूलर के लिए सभी इंग्रीडियंट्स को तैयार करें।
  2. जब तक सभी जूस इस्तेमाल न करने हों उन्हें ठंडा रखें
  3. ग्लास धोकर उसमें क्रश्ड आइस या फिर क्यूब्स डालें
  4. अब इसमें पुदीना, नींबू के स्लाइस रखें।
  5. अब सबसे पहले पपीते के पल्प की एक लेयर बनाएं, इसके बाद संतरे का जूस और फिर मौसंबी का जूस। इसे लेयर्स में पूरा भरें।
  6. अब ताज़ा पुदीना, चेरी, नट्स, सीड्स आदि से गार्निश करें और जब पीना हो तभी इसे मिलाएं।

4. चिक-एन-चॉक कसाडे

केले और पीनट बटर, सोया मिल्क और खजूर के साथ बनाया गया ये रिफ्रेशिंग कूलर बाकी जूस से थोड़ा अलग साबित होगा।

सामग्री-

  • 1 पका केला, छीलकर स्लाइस किया हुआ
  • 1 चम्मच पीनट बटर (2 चम्मच गुनगुने पानी में ब्लेंड किया हुआ)
  • 2 कप सोया मिल्क
  • 2 चम्मच खजूर का पल्प
  • 1 चम्मच चॉप किए हुए काजू-बादाम
  • 1 छोटा चम्मच अलसी के बीज
  • जरूरत के अनुसार आइस क्यूब्स
  • सर्विंग के लिए ग्लास
  • 2 पके चीकू छिले हुए (ऑप्शनल)

choco shake kaviraj

विधि-

  1. इस हेल्दी शेक के लिए सभी इंग्रीडियंट्स को मिला लें।
  2. एक ब्लेंडिंग जार में सभी इंग्रीडियंट्स को डालकर चलाएं।
  3. अब एक चिल्ड ग्लास में थोड़ी सी बर्फ के साथ ताज़ा बनाया शेक मिलाएं।
  4. इसमें थोड़ा सा दालचीनी पाउडर/ कोको पाउडर/ चॉकलेट चिप्स/ सॉस आदि डालें।
  5. अगर आपको मिलाना है तो इस शेक में पका हुआ चीकू भी मिलाएं जो स्वाद में अच्छा होगा।

इसे जरूर पढ़ें- मास्टर शेफ कविराज खियालानी से जानें बाजरे की रेसिपीज

5. टॉपिकल ट्रिविया

ये बहुत ही माइल्ड फ्लेवर्स वाला ड्रिंक होता है।

सामग्री-

  • 1 कप पाइनेप्पल जूस
  • 1 कप कोकोनट मिल्क (थिक एक्सट्रैक्ट)
  • 1 चम्मच काजू पेस्ट
  • 1/2 कप दही
  • 1 पका केला
  • 1 छोटा चम्मच सूरजमुखी के बीज/ कद्दू के बीज
  • जरूरत के हिसाब से आइस क्यूब्स
  • सर्व करने के लिए ग्लास
  • 1 चम्मच शहद

tropical paradise kaviraj

विधि-

  1. सभी इंग्रीडियंट्स को तैयार करें और ठंडा रखें
  2. सभी को एक ब्लेंडिंग जार में डालकर एक स्मूथ मिक्सचर बनाएं।
  3. ग्लास में आइसक्यूब डालकर फिर उसपर शेक डालें।
  4. अब इसे अपनी पसंद के सीड्स के साथ सर्व करें और पीने के तुरंत पहले ही मिलाएं।

ये पांचों रेसिपीज काफी अच्छी हैं और आपको ठंडक के साथ-साथ एनर्जी भी देंगी। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।