herzindagi
recipe of egg bhurji in hindi

सिंपल नहीं इस बार ट्राई करें चीज़ एग भुर्जी, जानें रेसिपी

अगर आपको अंडा खाना पसंद है तो आपको कुछ ट्विस्ट लाना चाहिए। अंडे और चीज़ का कॉम्बिनेशन एकदम बेस्ट है। 
Editorial
Updated:- 2023-01-13, 11:41 IST

अंडे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसलिए डॉक्टर्स अंडे खाने की सलाह देते हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि अंडे की रेसिपीज टेस्टी होती हैं। इसलिए ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक में अंडा करी, भुर्जी बनाई जाती है।

क्या आपको खाना बनाने का शौक है? आप हमेशा कुछ न कुछ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं? क्या आप भी उन लोगों में से एक हैं जिन्हें खाने में ऑमलेट और एग भुर्जी पसंद है? ज्यादातर घरों में भुर्जी को केवल प्याज और टमाटर के साथ बनाया जाता है। इसके कारण कई बार यह रेसिपी बोरिंग हो जाती है। ऐसे में आपको इस बार कुछ नया ट्राई करना चाहिए।

खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए चीज़ एकदम बेस्ट ऑप्शन है। इसलिए ज्यादातर फूड में इसका इस्तेमाल किया जाता है। क्या आपने कभी अंडे के साथ ही चीज़ का कॉम्बिनेशन ट्राई किय है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए शेफ कुणाल की स्पेशल रेसिपी चीज़ अंडा भुर्जी लेकर आए हैं। चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

बनाने का तरीका-

  • चीज़ एग भुर्जी बनाने के लिए सबसे पहले 1 प्याज को छीलकर काट लें।
  • अब 1 हरी मिर्च को बारीक काटें। साथ ही सॉसेज को छोटे टुकड़ों में काटें।
  • एक बाउल लें और उसमें चार अंडे को तोड़कर अच्छे से फेंट लें।
  • अब इसमें थोड़ा सा नमक डालें और दोबारा मिक्स करें।
  • अब एक पैन में बटर को गर्म करने के लिए रखें।
  • जैसे ही मक्खन पिघल जाए तब इसमें कटे हुए प्याज और थोड़ी सी हरी मिर्च डालें। (अंडा भुर्जी के लिए टिप्स)
  • अब इसे दो मिनट के लिए फ्राई करें।
  • अब ऊपर से चुटकी भर नमक, ओरिगैनो, चिली फ्लेक्स और चिकन सॉसेज के टुकड़े मिलाएं। ।

इसे भी पढ़ें: घर पर बनाएं करी वाली 'एग भुर्जी', जानें रेसिपी

  • इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब इसमें कद्दूकस किया हुआ मोजरेला चीज़ मिलाएं।
  • कुछ सेकंड के लिए दोबारा पकाएं।
  • लीजिए तैयार है आपकी चीज़ एग भुर्जी की रेसिपी।
  • इसे गरमा-गरम पाव के साथ सर्व करें।

Image Credit: Chef Kunal Kapur

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

चीज़ एग भुर्जी Recipe Card

आज हम आपको अंडे की मजेदार चीज़ रेसिपी बताएंगे।

Non-Vegetarian Recipe
Total Time: 15 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 10 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Breakfast
Calories: 100
Cuisine: Indian
Author: Hema Pant

Ingredients

  • 4 अंडे
  • ½ चम्मच नमक
  • 2 चम्मच मक्खन
  • ½ कप प्याज
  • 1 हरी मिर्च
  • थोड़ा-सी चिली फ्लेक्स
  • आधा चम्मच ओरिगैनो
  • मोजरेला चीज़
  • सॉसेज

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले 1 छोटा प्याज और 1 हरी मिर्च काट लें।

  2. Step 2:

    अब चार अंडे तोड़ें और इसमें नमक डालकर फेंट लें।

  3. Step 3:

    अब एक पैन में मक्खन को पिघलाएं और इसमें कटे हुए प्याज और थोड़ी सी हरी मिर्च डालें।

  4. Step 4:

    प्याज को फ्राई करने के बाद इसमें, चिली फ्लेक्स, थोड़ा सा नमक, औरिगैनो और सॉसेज डालें।

  5. Step 5:

    अब ऊपर से चीज़ को कद्दूकस कर लें और इसे मिक्स करें।

  6. Step 6:

    कुछ देर तक कम आंच पर पकाएं।

  7. Step 7:

    लीजिए तैयार है आपकी चीज़ एग भुर्जी।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।