herzindagi
chanar jilipi sweet..

जलेबी से नहीं अब की बार इस बंगाली मिठाई से करें पति का मुंह मीठा

आमतौर पर त्योहारों के सीजन में कई तरह के स्वीट्स और डेजर्ट्स बनाए जाते हैं। बिना मिठाई के त्योहारों को अधूरा माना गया है। ऐसे में आज हम आपको एक खास तरह की मिठाई के बारे में बताएंगे।  
Editorial
Updated:- 2023-09-28, 11:19 IST

चनार जिलिपि एक लोकप्रिय बंगाली व्यंजनों में से एक है, जिसे पनीर जलेबी के नाम से भी जाना जाता है। फुल क्रीम मिल्क, नींबू का रस और मैदा का उपयोग करके तैयार की गई यह जलेबी एक स्वादिष्ट स्वीट है। चनार जिलिपि खाने में बेहद स्वादिष्ट और देखने में मुंह में पानी ला देने वाली है। त्योहारों और विशेष अवसरों पर चीनी की चाशनी में डूबे हुए इस पनीर से बने मिठाई का स्वाद लिया जाता है। आप सभी ने अभी तक खोवा और मैदे की जलेबी का स्वाद तो लिया ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी पनीर से बने जलेबी का स्वाद चखा है, जिसे चनार जिलिपि कहा जाता है। चनार जिलिपि बनाने में भी आसान है और आप इस मिठाई को करवा चौथ के लिए भी बना सकती हैं। तो चलिए जानें इस स्वादिष्ट मिठाई की रेसिपी के बारे में।

कैसे बनाएं चनार जिलिपि

chanar jilipi recipe

  • एक पैन में दूध गर्म करने के लिए रखें। गैस का आंच मध्यम ही रखें और दूध में जब उबाल आ जाए तो उसमें नींबू का रस डाल दें।
  • नींबू का रस डालने के बाद दूध जब फट जाए तो उसे मलमल या सूती के कपड़े में छान लें।
  • एक बार छेना को ठंडे पानी से धो लें, नहीं तो नींबू का खट्टापन रह जाएगा।
  • कपड़े में छेना को बांध कर 2 घंटे के लिए रखें, ताकि छेना से पानी अच्छे से निकल जाए।
  • अब छेना को एक बड़ बाउल में रखें और उसमें मैदा, बेकिंग सोडा और एक चुटकी नमक मिलाएं।
  • आटा को मिक्स करते हुए तब तक गूंथना है जब तक मिश्रण एकदम सॉफ्ट न हो जाए। जब छेना का मिश्रण सॉफ्ट हो जाए तो उसे आधे घंटे के लिए फ्रिज में रखें।
  • आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें और उसे बेलकर जलेबी का आकार दें।
  • अब एक मध्यम आंच की कड़ाही में घी गर्म करने के लिए रखें, घी गर्म हो जाए तो सभी जलेबियों को अच्छे से सेंक लें।
  • जलेबी सेकने के साथ-साथ एक पैन में पानी और चीनी डालकर चाशनी (चाशनी का इस्तेमाल) बना लें। 
  • चाशनी एक तार की हो, जब चाशनी बन जाए तो उसमें जलेबी डालकर कुछ देर चाशनी भीगने के लिए छोड़ दें। 
  • चनार जिलिपी या पनीर जलेबी खाने के लिए तैयार है।

इसे भी पढ़ें: बिना बेसन को भुने इस तरह से बनाएं स्वादिष्ट लड्डू, जानें रेसिपी

 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

चनार जिलिपी रेसिपी Recipe Card

पनीर या छेना से बनाएं चनार जिलिपी या जलेबी

Vegetarian Recipe
Total Time: 75 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 60 min
Servings: 5
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 600
Cuisine: Indian
Author: Chanchal Singh Thakur

Ingredients

  • 1 1/2 लीटर फुल क्रीम दूध
  • 3 कप पानी
  • 1 1/2 चम्मच नींबू का रस
  • 2 कप चीनी
  • 1 बड़ा चम्मच मैदा
  • 1 चुटकी नमक
  • 1/2 चम्मच बेकिंग पाउडर
  • 2 कप घी

Step

  1. Step 1:

    एक प्लेट में छेना लें और उसमें मैदा, बेकिंग सोडा और एक चुटकी नमक मिलाएं।

  2. Step 2:

    सभी को मिक्स करके नरम होने तक गूंथ लें और 20 मिनट के लिए फ्रिज में रखें।

  3. Step 3:

    आधे घंटे बाद आटे से लोई तोड़कर जलेबी बनाएं और घी में अच्छे से सेंक लें।

  4. Step 4:

    जलेबी जब अच्छे से सिक जाए तो उसे एक तार वाली चाशनी में भिगोएं।

  5. Step 5:

    चनार जिलिपी यानी पनीर जलेबी तैयार है।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।