
होली का त्योहार आते ही चारों ओर वातावरण में रंगों और गुलाल के साथ तरह-तरह के व्यंजनों की महक सबका दिल जीत लेती हैं। रंगों के इस पर्व से कई दिन पहले से घरों में तैयारियां शुरु कर देते हैं। ऐसे में होली का त्योहार मिठाइयों और पारंपरिक पकवानों के बिना अधूरा लगता है। जिसमें से गुजिया और ठंडाई सबसे जरूरी होती है। इन दोनों डिशेज का स्वाद हर किसी के मन को भा जाता है। मेहमानों से लेकर परिवार में सभी लोग होली के साथ इन चीजों का भी बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में यदि आप इस बार होली के मौके पर गुजिया में कुछ ट्विस्ट देने का सोच रही हैं तो आज हम आपको बेक्ड मूंग दाल गुजिया की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। जिसको आप बनाकर तैयार कर सकती हैं।
इस खास रेसिपी को मशहूर शेफ संजीव कपूर ने शेयर किया है। इस गुजिया की स्टफिंग में बस हम थोड़ा ट्विस्ट देकर इसको बेहद स्वादिष्ट बना देंगे। इससे आपकी गुजिया टेस्टी और क्रिस्पी बनेगी। यकीनन यह न्यू स्टाइल गुजिया आपके साथ परिवार और फैमिली को बेहद पसंद आएगी। आइए फटाफट से जान लेते हैं इसको बनाने का तरीका।

ये भी पढ़ें: क्या गुजिया को पहले ठंडे तेल में डालना चाहिए? आइए शेफ रणवीर बरार से जानें कुकिंग टिप्स

नोट- आप चाहे तो गुजिया के आटे में आधा गेंहू का आटा और आधा मैदा लेकर माड़ सकती हैं।
ये भी पढ़ें: होली पर घर लाएं दुनियाभर का स्वाद, इन पारंपरिक ड्रिंक्स से बढ़ाए त्योहार की रौनक
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
इन टिप्स से बनाएं बेक्ड मूंग दाल गुजिया
धुली हुई मूंग दाल को एक नॉन-स्टिक पैन में सुनहरा भूरा होने तक भूनना है।
एक बर्तन में मैदा लेकर उसमें घी और नमक डालकर पानी की मदद से सख्त आटा माड़ लेना है।
आटा गीले मलमल के कपड़े से ढककर करीब 10-15 मिनट के लिए रख दें।
दाल ठंडी हो जाने के बाद आपको इसे मिक्सर जार में डालकर पीस लें।
इसके बाद आपको नॉन-स्टिक पैन में घी डालकर काजू, बादाम और पिस्ता डालकर भूनें।
सभी चीज निकालकर इसमें किशमिश, हरी इलायची पाउडर और चीनी पाउडर डालकर मिक्स करें।
अब आटे की लोई लेकर फ्लेट जगह पर रखकर बेलन की मदद से पूड़ी की तरह बेलें।
इसमें तैयार स्टफिंग भरकर सील बंद करें।
इसके बाद या तो तेल में और या फिर बेकिंग ट्रे पर रखकर 15-20 मिनट तक बेक करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।