होली के त्योहार की बात हो और गुजिया न शामिल किया जाए, यह इसके शान में गुस्ताखी होगी। यह सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि भारतीय पारंपरिक त्योहारों की मिठास और खुशियों की सौगात है। खासकर होली या दिवाली के मौके पर लगभग हर घर में गुजिया बनाई जाती हैं। इसकी खुशबू और स्वाद से पूरा माहौल रंगीन हो जाता है।
यह परंपरा नई नहीं है, बल्कि सदियों से गुजिया भारतीय मिठाइयों का अहम हिस्सा है। इसे हर राज्यों में अलग-अलग अंदाज में बनाया जाता है। कहीं मावा और मावे वाली गुजिया लोकप्रिय हैं, तो कहीं चाशनी में डूबी गुजिया का क्रेज है। इसलिए कुछ भी हो जाए गुजिया खाना या बनाना नहीं कम किया जाता।
लेकिन जब इसे बनाने की बात आती है, तो इसके सही तकनीक का पता होना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं होगा तो गुजिया न फूलेंगी और न खस्ता बनेंगी। हालांकि, कई बार लोग इसे ठंडे तेल में डालने की गलती कर बैठते हैं, जिससे गुजिया तेल सोख लेती है और कुरकुरी नहीं बन पाती। आप ऐसा न करें और सही तरीके फॉलो करके गुजिया बनाएं।
गुजिया को सही तरीके से तलना बहुत जरूरी है, क्योंकि अगर तेल का तापमान गलत हुआ तो यह या तो बहुत ज्यादा तेल सोख लेगी या फिर बाहर से जल जाएगी और अंदर से कच्ची रह जाएगी। परफेक्ट खस्ता और गोल्डन-ब्राउन गुजिया बनाने के लिए आपको कुछ खास टिप्स अपनाने होंगे।
इसे जरूर पढ़ें- Gujiya Recipe In Hindi: होली में 3 तरह से गुजिया बनाकर लगाएं स्वाद का तड़का
अगर तेल ठंडा होगा तो गुजिया ज्यादा तेल सोख लेगी और सॉफ्ट हो जाएगी। वहीं, अगर आप बहुत गर्म तेल में डालेंगे, तो यह जल्दी ब्राउन हो जाएगी। हालांकि, अंदर से पूरी कच्ची रह जाएगी। इसलिए आपके लिए सबसे अच्छा तरीका है कि तेल को मीडियम आंच पर गर्म करें और गुजिया डालते ही आंच धीमी कर दें।
तेल की जगह आप घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि गुजिया को पहले पारंपरिक तरीके से घी में ही बनाया जाता था। बता दें कि घी में तली हुई गुजिया का स्वाद, खुशबू और टेक्सचर काफी बेहतर होता है।
हालांकि, कई लोग हेल्थ और बजट को ध्यान में रखते हुए तेल का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। अगर आपको भी अपनी हेल्थ की चिंता है, तो घी की जगह तेल का इस्तेमाल करें।
इसके अलावा, तेल में गुजिया बनाते वक्त एक दिक्कत और आती है। वो यह है कि इसमें तेल भर जाता है, जिससे इसका स्वाद और टेक्सचर खराब हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- Mawa Gujiya Recipe in Hindi: इस बार त्यौहार पर बनाएं मावा गुजिया, नोट करें रेसिपी
तेल भरने की कई वजह हो सकती हैं जैसे किनारे का ठीक से बंद न होना, गलत तापमान पर तलना, या ज्यादा नरम आटा। अगर आप चाहते हैं कि आपकी गुजिया खस्ता और हल्की बने, बिना तेल सोखे, तो नीचे दिए गए टिप्स जरूर अपनाएं।
इस तरह आप गुजिया को तेल में फ्राई किया जा सकता है। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।