हंग कर्ड, जिसे दही को छानकर बनाया जाता है, यह एक बहुत ही लोकप्रिय और स्वास्थ्यवर्धक फूड प्रोडक्ट है। हंग कर्ड का उपयोग विभिन्न रेसिपीज में किया जा सकता है जैसे कि डिप्स, रायता, सॉस, और सैंडविच स्प्रेड्स में। जिन बच्चों को दही खाना नहीं पसंद है उनके लिए आप घर पर ही हंग कर्ड बना सकते हैं, लेकिन बनाते वक्त इन गलतियों को करने से बचें।
दही को ठीक से नहीं लटकाने से पानी पूरी तरह से निकल नहीं पाता, जिससे हंग कर्ड सही टेक्सचर में नहीं आता। वहीं हंग कर्ड को बहुत कम या बहुत अधिक समय तक लटकाने से उसकी कंसिस्टेंसी प्रभावित हो सकती है। आदर्श रूप से, इसे 6-8 घंटे तक लटकाना अच्छा होता है।
हंग कर्ड बनाने के लिए गाढ़ा और ताजे दही का इस्तेमाल करना चाहिए। पतला या पुराना दही कर्ड का टेक्सचर और स्वाद को प्रभावित कर सकता है। पतला दही से अच्छे से हंग कर्ड नहीं निकल पाता है और पुराने दही से हंग कर्ड का स्वाद खट्टा हो जाता है।
हंग कर्ड को ढक कर नहीं रखने से उसकी महक और स्वाद में असर पड़ सकता है। इसलिए हंग कर्डबनाने के बाद उसे ढक्कन वाले बर्तन में रखकर फ्रिज में रखें, ताकी वह खट्टा न हो।
हंग कर्ड को ठंडे स्थान पर रखने की आवश्यकता होती है, इसलिए इसे गर्मी से दूर रखें। ठंडी जगह पर रखने से इसके स्वाद में कोई बदलाव नहीं आता है, वहीं गर्म जगह पर इसे रखने से यह खट्टा हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: बच्चों के लंच बॉक्स के लिए 15 मिनट में बनाएं टेस्टी 'दही के सैंडविच'
हंग कर्ड बनाते वक्त दूध में ज्यादा दही डालने से दही अधिक गाढ़ा हो सकता है, जिससे उसके स्वाद और टेक्सचर में बदलाव आ सकता है।
अगर आप हंग कर्ड में नमक और दूसरे मसाले डाल रहे हैं, तो उसकी उचित मात्रा का ध्यान रखें। बहुत अधिक या बहुत कम नमक स्वाद को प्रभावित कर सकता है।
हंग कर्ड बनाते वक्त अधिक हिलाने से उसकी कंसिस्टेंसी बदल सकती है, इसलिए इसे धीरे-धीरे मिलाएं। साथ ही इसे बनाने के लिए बर्तन स सूती के पतले कपड़े में डालकर बांध लें और फिर लटकाएं।
इसे भी पढ़ें: दही से तैयार इन शानदार रेसिपीज को आप भी घर पर बनाएं
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।