गर्मियों में तो हर कोई दही खाना पसंद करता है। शायद ही कोई होगा, जिसे दही पसंद नहीं होगा। हालांकि, दही खाने का तरीका सबका अलग-अलग हो सकता है। कभी ऐसे ही खाने के साथ सर्व किया जाता है, तो कभी इससे लस्सी या रायता बनाया जाता है। दही को चाहे किसी भी रूप में खाया जाए, यह बेहद ही टेस्टी लगती है।
अक्सर लोग बाजार से दही लाकर खाते हैं तो कुछ इसे घर पर ही जमाना पसंद करते हैं। एक बात और है कि दही को खाने के साथ साइड डिश के रूप में सर्व किया जाता है। मगर इसका सेवन सिर्फ यही तक सीमित नहीं है। कई तरह के पोषक तत्वों से युक्त दही किचन में कई तरह से काम में आ सकती है।
आप दही से हंग कर्ड भी तैयार कर सकते हैं, इसके लिए बस आपको हमारे बताए गए टिप्स को कर सकते हैं।
हंग कर्ड भारतीय दही है, जिसमें से सारा मट्ठा निकाल दिया गया है। दूसरे शब्दों में यह कुछ और नहीं बल्कि ग्रीक दही है, जिसे स्ट्रेन्ड योगर्ट के नाम से भी जाना जाता है। हंग कर्ड का स्वाद बहुत ही अलग होता है, जिससे कई तरह की डिशेज बनाई जा सकती है। इससे आप ड्रिंक्स, डेजर्ट या रायता बना सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- दही जमाते समय ध्यान रखें बस ये 3 ट्रिक्स, आपको मिलेगा तीन अलग तरह का Curd
इसे बनाने के लिए लगभग आपको 4 घंटे लग सकते हैं। कई लोगों को 1 घंटा भी लग जाता है, जिसे बनाने के लिए दही को किसी ठंडी जगह पर एक कटोरे के ऊपर लटका दें। इसे कम से कम 1 घंटे तक ऐसे ही रहने दें।
इससे दही से सारा मट्ठा निकल जाता है। यह मट्ठा दही को पानीदार बना देता है। मट्ठा निकल जाने पर दही मलाईदार और गाढ़ा हो जाएगा।
हंग कर्ड बनाते समय आपको कपड़े का ध्यान रखना है। यकीनन अगर आप हंग कर्ड बनाने जा रहे हैं, तो थोड़ा पानी वाला दही इस्तेमाल करना होगा, लेकिन जिस कपड़े में दही को बांधना है अगर वो कॉटन की जगह मस्लिन का रहे तो हंग कर्ड का टेक्सचर और भी ज्यादा सॉफ्ट और क्रीमी हो जाएगा।
हंग कर्ड का इस्तेमाल योगर्ट और स्मूदी आदि बनाने में किया जा सकता है। इसके अलावा बालों के लिए भी हंग कर्ड काफी अच्छा होता है। दही के कबाब आदि बनाने हों तो सबसे बेस्ट हंग कर्ड ही हो सकता है। मगर इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आपको पानी वाले दही का इस्तेमाल करना होगा। पानी वाले दही से आप हंग कर्ड बिल्कुल परफेक्ट बनेगा।
वैसे तो इसका इस्तेमाल स्टील की बर्तनों में किया जा सकता है। इस कपड़े से दही को वैसे ही निचोड़ना है जैसे हम पनीर के लिए करते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि दही काफी नरम होता है इसलिए हल्के हाथों से ही निचोड़ें।
अब इसे 30-40 मिनट तक ऐसे ही रख दें, ताकि जितना हो सके उतना पानी निकल जाए। आप चाहें तो कपड़े की पोटली को कहीं टांग भी सकते हैं। इसके बाद आप 4-5 घंटे के लिए इसे फ्रिज में रख दें। आपका हंग कर्ड तैयार हो जाएगा।
इसे जरूर पढ़ें- दही से जुड़े ये 5 हैक्स किचन में आएंगे बेहद काम
इसके लिए हमें ठीक उल्टा प्रोसेस करना है, जो हमने गाढ़ा दही जमाते समय किया था। यानी दूध का तापमान थोड़ा ज्यादा होना चाहिए। इसी के साथ अगर आधे लीटर दूध का दही जमाना है तो लगभग दो बड़े चम्मच दही मिलाएं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Imagr Credit- (@Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।