herzindagi
coconut apple barfi recipe main

फेस्टिव सीज़न पर मेहमानों को खिलाएं एप्पल कोकोनट की बर्फी

मेहमानों को इस त्यौहार सर्व करे सेब और नारियल से बनी बर्फी। यह हेल्दी होती है और बनाने में भी आसान होती है। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-11-01, 13:30 IST

त्यौहारों में हर घर में लड्डू और तरह-तरह की मिठाईयां बनती हैं। इन मिठाईयों की वजह से ही तो बच्चों को त्यौहार काफी पसंद आते हैं। लेकिन इन मिठाईयों के कारण कई बार बच्चों और घर के लोगों की तबीयत खराब हो जाती है। ऐसा बहुत अधिक मीठा हो खा लेने के कारण होता है। अगर आपके घर में भी बहुत सारी मिठाईयां बनाने का रिवाज है तो इस बार सेब और नारियल से बनी हेल्दी बर्फी बनाएं। यह खाने में टेस्टी होती है और हेल्दी भी होती है। इसकी सबसे अच्छी बात है कि इसे बनाना बहुत ही आसान होता है। 

ऑब्जेक्टिव्स 

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • कितने लोगों के लिए : 4 - 6
  • समय : 30 मिनट से 1 घंटा
  • कैलोरी : 525

एप्पल कोकोनट बर्फी बनाने के लिए जरूरी चीजें

coconut apple barfi recipe inside

  • 4 कप सेब कद्दूकस किए हुए 
  • 3/4 कप अखरोट बारीक कटे हुए 
  • 3/4 छोटा चम्मच इलायची पिसी हुई 
  • 1 1/2 कप ताजा नारियल का बूरा
  • 1 1/2 कप चीनी 
  • सजावट के लिए पिस्ता

एप्पल कोकोनट की बर्फी बनाने की विधि

coconut apple barfi recipe inside

  • इसे बनाना बहुत ही आसान है। सबसे पहले एक कड़ाही में धीमी आंच पर नारियल, सेब और चीनी डालकर 8 से 10 मिनट तक चलाते हुए भूनें। 
  • जब यह सारी चीजें अच्छी तरह से भुन जाए तो इसमें इलायची और अखरोट मिलाकर 2 से 3 मिनट तक और चलाते हुए भूनें। 
  • जब ये सारी चीजें बिल्कुल नरम हो जाए तो आंच बंद कर दें और एक प्लेट में निकाल कर हल्का ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
  • जब ये हल्का ठंडा हो जाए तो इस पर ऊपर से पिस्ता छिड़कें और हल्के हाथों से पूरे मिश्रण को दबाकर आयाताकर आकार में बना लें। अब इसे बर्फी के आकार में चाकू से कोटें। 

 

तैयार है बर्फी

अब इस तैयारी हुई बर्फी को लगभग 3 घंटे तक ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब यह ठंडी हो जाए इसे किसी प्लेट में निकाल कर रखें। अब एप्पल नारियल बर्फी का मजा लें। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।