खाना बनाना किसी कला से कम नहीं है। ऐसा कहा जाता है कि खानाबदोशों की यात्रा के दौरान कबाब अस्तित्व में आया था। अब मांस को पकाना आसान था नहीं, तो लोगों ने कीमा बनाकर उसे अपने साथ रखना शुरू किया। ऐसे में अपनी यात्रा के दौरान इसे पकाना आसान होता था। मेटल की सीख में वह कीमा लगाते और आग में ग्रिल करते।
इसी तरह दर-दर होता हुआ कबाब ने अपने पैर भारत में पसारे। अब भारत में कुछ नॉन-वेजिटेरियन हैं और कुछ वेजिटेरियन लोग भी हैं। नॉन-वेजिटेरियन्स के लिए कबाब लोकप्रिय स्नैक बन गया। इसके बाद वेजिटरेयिन लोगों ने भी जुगाड़ निकाला और तरह-तरह की सब्जियों और दालों से कबाब बनाना शुरू किया।
आज के समय में कबाब के कई वैरियंट्स दुनिया भर में मशहूर हैं। अब त्योहारों में जब अलग-अलग ऐपेटाइजर सर्व करते हैं, तो कबाब भी उस लिस्ट में शामिल होता है।
अगर आप 10 मिनट से कम समय में बनने वाले हेल्दी और स्वादिष्ट नाश्ते की तलाश में हैं, तो यह वेज सीख कबाब रेसिपी आपके लिए एकदम सही है। राजमा, सोया और चुकंदर से बने ये कबाब पोषक तत्वों से भरपूर हैं, इन्हें बनाने में बहुत कम तेल की जरूरत होगी और इन्हें तंदूर की भी जरूरत नहीं होगी। यह सरल रेसिपी पार्टी ऐपेटाइजर के लिए आदर्श है।
इसे भी पढ़ें: विदेश में रहकर उठाना चाहते हैं सीख कबाब का लुफ्त, तो फॉलो करें ये टिप्स
इसे भी पढ़ें: HZ Food School: मेहमानों के लिए बना रही हैं कबाब तो इन टिप्स को करें फॉलो
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
आइए आज आपको प्रोटीन से भरपूर कबाब की रेसिपी बताएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।