भले ही भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा तनातनी बनी रहती हो, लेकिन जब बात फिल्मों की आती है, तो सरहद पार भी बॉलीवुड का अपना ही अलग क्रेज़ है। बॉलीवुड फिल्मों ने केवल हिंदी बेल्ट को ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के दर्शकों को अपनी तरफ अट्रैक्ट किया है। इसकी वजह से पाकिस्तानी ऑडियंस में बॉलीवुड फिल्मों को लेकर काफी दीवानगी देखने को मिलती है।
हालांकि, जब पाकिस्तानी आर्टिस्ट्स को बॉलीवुड में बैन कर दिया गया, तब से पाकिस्तान में भी बॉलीवुड फिल्में दिखाने पर बैन लगा दिया गया। लेकिन, राजनीतिक चुनौतियों और कुछ फिल्मों पर बैन के बावजूद भी बॉलीवुड के प्रति पाकिस्तान का प्यार अभी भी मौजूद है।
आज हम इस आर्टिकल में आपको बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने पाकिस्तान में धमाल मचा दिया और इन फिल्मों ने पाकिस्तान के बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन भी किया।
1. तमाशा
इम्तियाज अली द्वारा डायरेक्टेड फिल्म तमाशा में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने पाकिस्तान के बॉक्स ऑफिस पर 8.50 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया था।
2. प्रेम रतन धन पायो
साल 2015 में सूरज बड़जात्या निर्देशित फिल्म प्रेम रतन धन पायो रिलीज हुई थी। फिल्म में सलमान खान, सोनम कपूर और नील नितिन मुकेश जैसे कलाकार शामिल थे। इस फिल्म ने पाकिस्तान के बॉक्स ऑफिस पर 8.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
3. बाजीराव मस्तानी
साल 2015 में संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म ने पाकिस्तान के बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
4. वेलकम बैक
साल 2015 में अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित फिल्म वेलकम बैक में जॉन अब्राहम, अनिल कपूर और नाना पाटेकर जैसे कलाकार शामिल थे। फिल्म ने पाकिस्तान में धमाल मचा दिया था और वहां पर 9.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
5. दिलवाले
शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर फिल्म दिलवाले को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म ने पाकिस्तान के बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ की कमाई की थी और पड़ोसी मुल्क में सुपरहिट साबित हुई थी।
इसे भी पढ़ें - जानिए क्यों पाकिस्तान में बैन हैं बॉलीवुड की ये सुपरहिट मूवी
6. पीके
साल 2014 में आमिर खान, अनुष्का शर्मा और सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म पीके रिलीज हुई थी। भारत ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में भी पीके ने 22 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।
7. बजरंगी भाईजान
साल 2015 में कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म बजरंगी भाईजान रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान और करीना कपूर जैसे कलाकार शामिल थे। फिल्म ने भारत ही नहीं पड़ोसी मुल्क पाक में भी 23 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
8. धूम 3
साल 2013 में आमिर खान, अभिषेक बच्चन और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म धूम 3 रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आमिर खान ने डबल रोल निभाकर दर्शकों को चौंका दिया था। इस फिल्म ने पाकिस्तान में 25 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।
9. सुल्तान
अली अब्बास जफर द्वारा डायरेक्टेड फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान, अनुष्का शर्मा, अमित साध और रणदीप हुड्डा जैसे कलाकार शामिल थे। फिल्म ने पाकिस्तान में 33 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
10. संजू
साल 2018 में राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त के जीवन पर आधारित थी। फिल्म में रणबीर कपूर, परेश रावल जैसे कलाकारों ने एक्टिंग की थी। भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी फिल्म ने धूम मचा दी थी। संजू ने पाकिस्तान में 37.60 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
इसे भी पढ़ें - जब वी मेट से लेकर रंगीला तक, क्या आपको पता है इन बॉलीवुड फिल्मों का बना है हॉलीवुड में Remake? शाहरुख-सलमान की मूवी भी है शामिल
11. एनिमल
साल 2024 में नेटफ्लिक्स ने पाकिस्तान में सबसे ज्यादा देखी गई टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल टॉप पर थी, जिसे पाकिस्तान में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर खूब देखा गया था।
12वीं फेल
साल 2023 में विधु विनोद चोपड़ा द्वारा डायरेक्टेड फिल्म 12वीं फेल रिलीज हुई थी। फिल्म में विक्रांत मेसी और मेधा शंकर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म को पाकिस्तान में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर खूब देखा गया था।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - IMDb
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों