Sat Apr 18, 2026 | Updated 02:36 AM IST
big bollywood releases 2026

'रामायण' से लेकर 'वाराणसी' तक इन फिल्मों का फैंस को है बेसब्री से इंतजार, क्या तोड़ पाएंगी 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड?

'धुरंधर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही हैं। इसी बीच आज अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' भी रिलीज हुई है। इसी बीच कई ऐसी मूवीज हैं, जिनकी रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। शाहरुख खान की 'किंग' से लेकर प्रियंका चोपड़ा की 'वाराणसी' तक, देखना होगा कि कौन-सी फिल्म 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी?
Editorial
Updated:- 2026-04-17, 20:29 IST

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को रिलीज हुए एक महीने का वक्त हो गया है, लेकिन अभी तक इसका बॉक्स ऑफिस पर कब्जा है। आज अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला भी रिलीज हुई है और इसे मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। अब फैंस जानना चाहते हैं कि आने वाले वक्त में कौन-सी बॉलीवुड फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनसे काफी उम्मीदें हैं और जो 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं इन फिल्मों के बारे में।

लव एंड वॉर 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल की फिल्म लव एंड वॉर को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ था और आज फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस हो गई है। संजय लीला भंसाली की ये फिल्म 21 जनवरी, 2027 को रिलीज होने वाली है। संजय लीला भंसाली की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अमूमन अच्छी कमाई करती है और ऐसे में इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस पीरियड रोमांटिक ड्रामा में विक्की और रणबीर कपूर, एयरफोर्स ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं।

किंग

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' को लेकर भी काफी बज बना हुआ है। ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर यानी 24 दिसंबर को रिलीज होगी। ये भी एक हाई बजट मूवी है और इससे भी फैंस को काफी उम्मीदें हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा,  सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण जैसे सेलेब्स नजर आने वाले हैं। फिल्म का टीजर अनाउंस हुआ था और इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 WorldWide Collection: 'धुरंधर 2' का तीसरे मंडे टेस्ट में बॉक्स ऑफिस पर क्या हुआ हाल? रणवीर सिंह की फिल्म अब तक कर चुकी है इतनी कमाई

रामायण

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और रवि दुबे स्टारर 'रामायण' का फर्स्ट लुक कुछ दिन पहले आउट हुआ था। ये एक ऐसा प्रोजेक्ट है और ये काफी ग्रैंड लेवल पर बन रही है। इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर रिलीज होगा।

वाराणसी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

एस एस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' से प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। फिल्म का बजट 1000 करोड़ से ज्यादा का बताया जा रहा है। फिल्म का फर्स्ट लुक आउट हो चुका है और ये भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती है।

 

 

 

यह भी पढ़ें- Toxic Release Date Postponed: 'धुरंधर 2' से नहीं बल्कि इस फिल्‍म से होगी यश की 'टॉक्सिक' की टक्कर, जानें क्‍यों आगे बढ़ाई गई रिलीज डेट?


इन सभी फिल्मों की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में देखना होगा कि क्या ये मूवीज Dhurandhar 2 का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगी या नहीं? अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।