रक्षाबंधन देशभर में 19 अगस्त को मनाया जाएगा। इसके लिए सभी अपने घरों में तैयारियां कर रहे हैं। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहनों के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दुनिया में भाई-बहन का रिश्ता बेहद अलग और खास होता है। भाई-बहन के प्यार और उनके नोंकझोंक पर आधारित हिंदी सिनेमा में कई फिल्में भी बन चुकी हैं। इन सभी फिल्मों में भाई-बहन के इस प्यार को बड़ी शिद्दत से दिखाया गया है। वो बात अलग है कि समय बदलने के साथ बॉलीवुड में बहन-भाइयों की छवि भी बदलती गई है, लेकिन फिर भी भाई-बहनों के रिश्ते से बॉलीवुड का जुड़ाव बना रहा। तो चलिए रक्षाबंधन के इस त्योहार पर हम आपको बताते हैं उन फिल्मों की जो भाई-बहन के प्यार पर टिकी हैं।
रक्षाबंधन
रक्षाबंधन मूवी बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की है, जो भाई-बहनों के बीच के प्यार को दर्शाती है। आप राखी के त्योहार पर यह फिल्म घर बैठे अपने भाई-बहनों या परिवार के साथ देख सकते हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार की चार बहने होती हैं और वह अकेले भाई होते हैं, जो कि अपनी बहनों का कभी साथ नहीं छोड़ते। अगर आप राखी के मौके पर किसी फिल्म का प्रोग्राम बना रहे हैं, तो रक्षाबंधन फिल्म आपके लिए बेस्ट हो सकता है।
जोश
फिल्म 'जोश' में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय भाई-बहन के रोल में नजर आए थे। फिल्म में शाहरुख अपनी बहन के प्यार के लिए विलेन बनते देखे गए थे। हालांकि दर्शक इस जोड़ी में भाई-बहन वाली इमेज नहीं देख पाए। समय बदला तो भाई-बहन के प्यार का अंदाज भी बदला। इस फिल्म में भी आधुनिकता थी। हालांकि, आप चाहें तो राखी के दिन ये फिल्म घर बैठे ही देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:अक्षय कुमार की वो फ्लॉप फिल्म जिसने बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड
फिजा
साल 2000 में आई फिल्म फिजा में ऋतिक और करिश्मा कपूर एर भाई बहन के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे दंगो के बीच फिजा का भाई अमान गायब हो जाता है। फिर फिजा अपने भाई की सालों तक तलाश करती फिरती है और आखिर में एक बहन का प्यार जीत ही जाता है। अंत में फिजा अमान को खोज लेती है। यह फिल्म भी काफी अच्छी है। अपने भाई के साथ आप चाहें तो राखी पर ये मूवी देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:वीकेंड पर पार्टनर के साथ देखना चाहते हैं रोमांटिक मूवी, यू ट्यूब पर फ्री में देखें ये 3 फिल्में
सरबजीत
सरबजीत फिल्म ऐश्वर्या राय ने अहम रोल प्ले किया है। दरअसल, सरबजीत फिल्म में ऐश्वर्या राय दलबीर कौर बनी हैं, जो सरबजीत की बहन होती हैं। बहन दलबीर अपने भाई को निर्दोष साबित करने के लिए पाकिस्तान के सरकार से लगभग 23 वर्षों तक लड़ती हैं। इस तरह इस फिल्म में दिखाया गया है कि एक बहन कैसे अपने भाई को न्याय दिलाने के लिए किस हद तक जा सकती है।
इसे भी पढ़ें:ऐश्वर्या राय संग तलाक पर अभिषेक बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi, Imbd,
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों