herzindagi
Rajkummar Rao Srikanth First Look OUT

राजकुमार राव की Srikanth का फर्स्ट लुक आया सामने, जानें कौन हैं श्रीकांत बोला जिनकी जिद ने रचा था इतिहास

Rajkummar Rao की फिल्म  Srikanth का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। यह श्रीकांत बोला की बायोपिक है, जिसमें राजकुमार दमदार एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2024-04-08, 12:04 IST

Rajkummar Rao Srikanth First Look: राजकुमार राव अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। अलग-अलग फिल्मों में वह एक से बढ़कर एक वर्सेटाइल रोल कर चुके हैं और अब एक बार फिर वह एक चुनौतीपूर्ण रोल में दिखाई देने वाले हैं। राजकुमार राव की फिल्म  Srikanth का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। राजकुमार राव ने फिल्म के फर्स्ट लुक का वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट से शेयर किया है। यह श्रीकांत बोला की बायोपिक है। श्रीकांत बोला कौन हैं और यह फिल्म कब रिलीज होने जा रही है, चलिए आपको बताते हैं सारी डिटेल्स।

राजकुमार राव की श्रीकांत का फर्स्ट लुक आया सामने

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

राजकुमार राव, मशहूर इंडस्ट्रियलिस्ट श्रीकांत बोला की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। इसमें राजकुमार राव सड़क पर भागते हुए नजर आ रहे हैं और फिर वह फिनिशिंग लाइन पर रिबन को छूकर आगे निकल जाते हैं। इसके बाद, स्क्रीन पर फिल्म की रिलीज डेट और मूवी का टाइटल लिखा हुआ सामने आता है। यह मशहूर इंडस्ट्रियलिस्ट श्रीकांत बोला की बायोपिक है। फिल्म के फर्स्ट लुक को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह फिल्म 10 मई को रिलीज होने जा रही है। 

श्रीकांत बोला कौन हैं?

श्रीकांत बोला एक इंडियन बिजनेसमैन हैं। वह बोलैंल इंडस्ट्रीज के फाउंडर है। यह कंपनी दिव्यांग व्यक्तियों को रोजगार देने का काम करती है। श्रीकांत बोला का जन्म 1991 में आंध्र प्रदेश के सीतापुरम में हुआ था। उनका सफर काफी प्रेरणादायक रहा। वह बचपन से देख नहीं पाते थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी जिद और हौसले से सफलता की नई कहानी लिखी। वह मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में मैनेजमेंट साइंस में पहले ब्लाइंड स्टुडेंट हैं। 10वीं की परीक्षा पास करने के बाद वह साइंस स्ट्रीम से 12वीं करना चाहते थे, लेकिन उन्हें इसके लिए परमिशन नहीं मिल पा रही थी। उन्होंने इजाजत पाने के लिए केस किया है और फिर उन्हें अनुमति मिली। उन्होंने 98 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया और अपनी कमजोरी को ताकत बनाकर सफलता की कहानी लिखी।

श्रीकांत फिल्म से हैं काफी उम्मीदें

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

राजकुमार राव की इस फिल्म से काफी उम्मीदे हैं। फर्स्ट लुक को देखकर साफ पता चल रहा है कि राजकुमार ने इसके लिए काफी मेहनत की है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "एक सफर जो आपको अपनी आंखे खोलने के लिए प्रेरित करेगा। सबका नजरिया बदलने आ रहे हैं श्रीकांत।" पोस्ट पर कमेंट्स के जरिए सेलेब्स और फैंस राजकुमार की तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी फीस बढ़ा देते थे ये एक्टर, जानें वजह

 

यह भी पढ़ें- Upcoming OTT Release in April 2024: अमर सिंह चमकीला से लेकर अदृश्यम तक, अप्रैल में ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं ये खास फिल्में और सीरीज

 

Rajkummar Rao की फिल्म  Srikanth को लेकर आप कितने एक्साइटेड हैं, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।