herzindagi
Raid 2 FIRST Review Out

‘Raid 2’ Twitter Review: अजय देवगन का 'पावरफुल' अंदाज...रितेश देशमुख की 'टॉप क्लास' एक्टिंग, रेड 2 देखकर नेटिजेंस दे रहे हैं ऐसा रिएक्शन

Raid 2 FIRST Review Out: अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म रेड 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का फर्स्ट रिव्यू भी सामने आ चुका है। दर्शकों से फिल्म का शानदार रिएक्शन मिल रहा है। अगर आप भी फिल्म रेड 2 देखने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां उसका ट्विटर रिव्यू देख लें। आइए देखें, रेड 2 का एक्स (ट्विटर) रिव्यू...
Editorial
Updated:- 2025-05-05, 18:51 IST

Raid 2 Twitter Review Hindi: अजय देवगन अपनी मचअवेडेट फिल्म रेड 2 के साथ सिनेमाघरों में धमाल मचा रहे हैं। रेड 2 सिनेमाघरों में 1 मई को रिलीज हो चुकी है। एक बार फिर अजय देवगन भ्रष्टाचार और सत्ता के भूखे नेताओं से लड़ते नजर आने वाले हैं। रेड ने स्क्रीन पर धूम मचा दी थी। रेड के सीक्वल में अजय देवगन इनकम टैक्स अधिकारी अमय पटनायक बनकर फिर से दर्शकों का दिल जीतने आ चुके हैं। 

इस बार अजय देवगन का सामना दादाभाई की भूमिका निभा रहे रितेश देशमुख से होने वाला है। ट्रेलर में रितेश की खरतनाक एक्टिंग देखकर ही दर्शकों में फिल्म का क्रेज बढ़ चुका है। रेड 2 ने एडवांस बुकिंग में ही जबरदस्त कमाई कर ली है। फर्स्ट शो के बाद से ही नेटिजेंस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर रेड 2 को लेकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। अगर आप भी अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म रेड 2 देखने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले इसका सोशल मीडिया रिव्यू जरूर देख लें। आइए देखें, ट्विटर पर रेड 2 का रिव्यू कैसे है? 

यह भी देखें- Kesari 2 Box Office Collection Day 9: केसरी चैप्टर 2 ने 9वें दिन की इतनी कमाई, अक्षय कुमार की फिल्म नहीं दिखा पा रही कमाल...जानें अब तक कितना हुआ कलेक्शन

रेड 2 ट्विटर रिव्यू (Raid 2 Twitter Review)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

पावरफुल हैं डायलॉग्स

एक यूजर ने एक्स पर रेड 2 के बारे में लिखा, "पूरी तरह से रोंगटे खड़े कर देने वाला! पावरफुल डायलॉग्स, शानदार विजुअल्स, और अजय देवगन बेहतरीन फॉर्म में। यह एक धमाकेदार फिल्म होने वाली है!"

मनोरंजक कहानी

एक अन्य यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर रेड 2 का रिव्यू देते हुए लिखा, "रेड 2 एक मनोरंजक कहानी है, जिसमें दिल को छूने वाला नरेशन है। अजय देवगन और रितेश देशमुख द्वारा बेहतरीन अभिनय किया गया है। राज कुमार गुप्ता का निर्देशन और कहानी कहने का तरीका उनकी पहली फिल्म की तरह ही बेहतरीन है। क्रिस्प और ऑन प्वाइंट।"

बेहतरीन फॉर्म में हैं अजय देवगन  

इंडस्ट्री एक्सपर्ट तरण आदर्श ने फिल्म का रिव्यू देते हुए एक्स पर लिखा, "मनोरंजक कहानी है। इसका दूसरा पार्ट शानदार है। निर्देशक राजकुमार गुप्ता ने ड्रमैटिक टेंशन को बेहतरीन तरीके से संभाला है। खासकर दोनों के बीच टकराव वाले सीन शानदार हैं। फिल्म में अजय देवगन बेहतरीन फॉर्म में हैं।"

रेड से भी बेहतर फिल्म

एक ट्विटर यूजर ने अजय देवगन की फिल्म के लिए लिखा, "रेड2 एक सच्ची, हार्डकोर, पैसा वसूल मनोरंजक फिल्म है। फिल्म का मूल, दिल और आत्मा आम आदमी है और निर्देशक ने इसे वैसा ही बनाए रखने के लिए बेहतरीन काम किया है। निर्देशक राजकुमार गुप्ता ने इसे रेड से बड़ा, बेहतर और बड़े पैमाने पर बनाया है, फिर भी मूल को बरकरार रखा है।"

यह भी देखें- Raid 2 box Office Collection Day 1: रेड 2 ने रिलीज से पहले ही की छप्परफाड़ कमाई, अजय देवगन की फिल्म ने एडवांस बुकिंग से मचाया धमाल, जानें कितना हुआ कलेक्शन

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: IMDb

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।