कार्तिक आर्यन को इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक हो चुका है। ऐसे में एक्टर ने कई दमदार फिल्मों में काम किया है। उनकी कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई किया है। अपने दमदार एक्टिंग से एक्टर ने लाखों लोगों के दिल में खास पहचान बनाई हैं।
सोनू के टीटू की स्वीटी (Sonu Ke Titu Ki Sweety)
कार्तिक आर्यन की फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी अगर आपने नहीं देखा है तो इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 108 करोड़ का कलेक्शन किया था।
लुका छुपी (Luka Chuppi)
कार्तिक आर्यन की फिल्म लुका छुपी लिव- इन रिलेशनशिप पर बनी फिल्म है। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। 34 करोड़ बजट में बनी इस फिल्म ने कुल मिलाकर ने 128 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
पति पत्नी और वो (Pati Patni Aur Woh)
कार्तिक आर्यन की फिल्म पति पत्नी और वो को भी दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। 43 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कुल 117 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इस फिल्म को आप एमएक्स प्लेयर पर फ्री में देखें सकते हैं।
सत्य प्रेम की कथा (Satyaprem Ki Katha)
सत्य प्रेम की कथा फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इस फिल्म ने कुल मिलाकर 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
इसे भी पढ़े-क्या कार्तिक आर्यन ने सूरज बड़जात्या की अपकमिंग फिल्म में सलमान खान को किया रिप्लेस, जानिए पूरा मामला
भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa)
कार्तिक आर्यन ने फिल्म भूल भुलैया 2 में जबरदस्त एक्टिंग की हैं। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार को रिप्लेस किया था। इस फिल्म ने 220 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
इसे भी पढ़े-आलीशान घर के अलावा इन महंगी गाड़ियों के मालिक हैं कार्तिक आर्यन
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करे
Image Credit - instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों