herzindagi
expensive thing owned by kartik aaryan

आलीशान घर के अलावा इन महंगी गाड़ियों के मालिक हैं कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन लग्जरी लाइफस्टाइल जीना पसंद करते हैं। आज हम आपको उनकी कार कलेक्शन के बारे में बताने वाले हैं।  
Editorial
Updated:- 2024-04-03, 11:12 IST

बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय कार्तिक आर्यन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अभिनेता ने कई दमदार फिल्मों में काम किया है। उनकी धमाकेदार एक्टिंग के कारण काफी लोग उनके फैन हैं। एक्टर को लग्जरी लाइफस्टाइल जीने की आदत हैं। वह अक्सर महंगी गाड़ियों में घूमते नजर आते हैं। उनके पास कई महंगी गाड़ियां मौजूद हैं।

कार्तिक आर्यन ने जीता लाखों का दिल

फिल्मी बैकग्राउंड ना होने के बाद भी एक्टर ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। उनकी मुस्कान के पीछे कई लोग घायल हैं। अभिनेता एक के बाद एक धमाकेदार फिल्मों में नजर आते हैं। अब अभिनेता को आप चंद्रमुखी फिल्म में मुख्य किरदार निभाते देखने वाले हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उनकी कार कलेक्शन के बारे में बताएंगे।

मुंबई के आलीशान घर में रहते हैं कार्तिक आर्यन

kartik aaryan marriage plans interview

कार्तिक आर्यन` मुंबई शिफ्ट हो चुके हैं। अभिनेता के घर की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये बताई जाती हैं। अपने इस घर में वह स्ट्रगल के दौरान बतौर पेइंग गेस्ट रहा करते थे। बाद में अभिनेता ने इसी घर को खरीद लिया। अभिनेता को गाड़ियों का काफी शौक हैं।

इसे जरूर पढ़ें: कार्तिक आर्यन बचपन में दिखते थे बेहद क्यूट, देखें एक्टर की अनसीन तस्वीरें

इन महंगे कार के मालिक है कार्तिक आर्यन

gq india के रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता के पास लैंबोर्गिनी कार मौजूद है जिसकी कीमत की बात करें तो यह करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की है। इस कार को अभिनेता ने इटली से एयरलिफ्ट करवाया था। अभिनेता के पास बीएमडब्ल्यू भी है जिसकी कीमत करीब 44 लाख रुपये है। अभिनेता के पास रॉयल एनफील्ड की बाइक भी मौजूद हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Kartik Aaryan House: किसी 5 स्टार होटल जैसा दिखता है कार्तिक आर्यन का घर, देखें फोटोज

कार्तिक आर्यन ने खरीदी नई कार

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

कार्तिक आर्यन ने खुद पोस्ट शेयर करके अपनी नई कार की तस्वीर शेयर की है। बीते गुरुवार उन्होंने रेंज रोवर SUV खरीदी है। रिपोर्ट्स की मानें तो,  अभिनेता ने 6 करोड़ रुपए की कार खरीदी थी। अभिनेता की यह रेंज रोवर की कार काफी क्लासी हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Image credit- instagram

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।