Kartik Aaryan House: किसी 5 स्टार होटल जैसा दिखता है कार्तिक आर्यन का घर, देखें फोटोज

Kartik Aaryan Birthday: आज बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपना बर्थडे मना रहे हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं उनके घर की इनसाइड फोटोज। आइए जानते हैं उनके घर में क्या-क्या खास है। 

 
kartik aaryan home photos

Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन को आज कौन नहीं जानता। आउटसाइडर होने के बावजूद भी उन्होंने बहुत जल्दी बॉलीवुड इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। बता दें कि कार्तिक आर्यन बहुत लैविश लाइफ जीते हैं। एक्टर अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने घर की भी फोटोज साझा करते हैं, जिसमें उनका घर नजर आ रहा होता है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं कार्तिक आर्यन के घर (Kartik Aaryan House)की इनसाइड फोटोज।

कार्तिक आर्यन का घर कहां है (Kartik Aaryan House Address)

कार्तिक आर्यन का घर जुहू में जिसकी कीमत करोड़ों में है। कार्तिक का घर 5वे फ्लोर पर है, जहां से खूबसूरत नजारा दिखता है। कार्तिक का घर जितना बड़ा है, उतनी ही मेहनत एक्टर ने घर के इंटीरियर के लिए भी की है। (इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स रह चुके हैं ये स्टार्स)

कार्तिक आर्यन का हाउस टूर (Kartik Aaryan House Tour)

कार्तिक आर्यनने अपने घर के लिए लाइट कलर का चुना किया है। फर्श पर बीछे मैट से लेकर फर्नीचर और दीवारों के रंग तक, एक्टर ने लाइट कलर का चुनाव किया है। इससे घर और बड़ा और खाली-खाली लगता है।

एक्टर के घर की इनसाइड फोटोज (Inside Kartik Aaryan House)

बता दें कि कार्तिक आर्यन पूजा पाठ में बहुत विश्वास रखते हैं और हर एक त्योहार पर पूजा करते हुए फोटोज पोस्ट करते हैं। खासतौर पर गणपति उत्सव पर अभिनेता अपने घर को खास तरीके से सजवाते भी हैं।

बहुत खूबसूरत है घर कार्तिक का घर (Kartik Aaryan House Pics)

बता दें कि कार्तिक आर्यन का जन्म 1990 में मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में हुआ था। उन्होंने ग्वालियर के सेंट पॉल स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद कार्तिक ने डीवाई पाटिल विश्वविद्यालय में दाखिला लिया था। कार्तिक के पेरेंट्स चाहते थे कि वो डॉक्टर बने।

इसे भी पढ़ेंःकार्तिक आर्यन ने किराये पर लिया शाहिद कपूर का बंगला, ये सेलेब्स भी रहते हैं रेंट पर

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP