herzindagi
Grammy 2025 Winners Full List

Grammy 2025 Winners List: Lady gaga से Beyonce तक, ये हैं इस साल के ग्रैमी अवॉर्ड विनर, यहां देखें पूरी लिस्ट

Grammy 2025 Winners: म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड्स की शुरुआत हो चुकी है। कैलिफोर्निया में 67वें ग्रैमी अवॉर्ड में म्यूजिक  इंडस्ट्री के सबसे प्रभावशाली कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। इस साल भी कई बड़े सिंगर्स का नाम इस लिस्ट में शामिल है। रिकॉर्डिंग अकादमी ने विनर्स की लिस्ट जारी कर दी है। आइए जानें, ग्रैमी अवॉर्ड्स 2025 के विनर्स कौन हैं? 
Editorial
Updated:- 2025-02-03, 15:28 IST

Grammy 2025 Winners Full List: कैलिफोर्निया में ग्रैमी अवॉर्ड्स 2025 की शुरुआत हो चुकी है। इसे संगीत की दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड शोज में से एक माना जाता है। म्यूजिक की दुनिया सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड माने जाने वाले ग्रैमी अवॉर्ड्स 2025 की शुरुआत 3 फरवरी से हुई है। 67वें ग्रैमी अवॉर्ड में म्यूजिक  इंडस्ट्री के सबसे प्रभावशाली कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। इस पर कई बड़े सिंगर्स ने अवार्ड जीता है। विनर्स की लिस्ट सामने आ चुकी है। इस लिस्ट में फेमस सिंगर लेडी गागा से लेकर बेयॉन्से तक कई बड़े नाम शामिल हैं। 

ग्रैमी अवॉर्ड की शुरुआत रात 8 बजे से होगी। सीबीएस और पैरामाउंट के जरिए इसे स्ट्रीम भी किया जा रहा है। वहीं, रिकॉर्डिंग अकादमी ने इस साल के विनर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है। ग्रैमी अवार्ड्स 2025 में अमेरिकी गायिका बियॉन्से ने इतिहास रचा है। उन्हें दो बड़ी कैटेगरी में अवॉर्ड मिल रहा है। वहीं,  रैपर कैंड्रिक लैमर ने सॉन्ग ऑफ द ईयर का खिताब जीता। आइए जानें, ग्रैमी अवॉर्ड्स 2025 में किस सिंगर ने किस कैटेगरी में जीत हासिल की। ग्रैमी अवॉर्ड्स 2025 की फुल विनर लिस्ट, देखे यहां...

यह भी देखें- Grammy Awards 2024: आखिर क्या होता है ग्रैमी अवार्ड और जीतने वाले को कितनी मिलती है इनाम की राशि, यहां जानें पूरी डिटेल्स

ग्रैमी अवार्ड्स 2025 की विनर लिस्ट

सॉन्ग ऑफ द ईयर- केंड्रिक लमर 


एल्बम ऑफ द ईयर - बियॉन्से 


बेस्ट कंट्री एल्बम- बियॉन्से 


बेस्ट सॉन्ग राइटर ऑफ द ईयर - एमी एलन 


गोल्डन ग्रामोफोन- चापेल रोअन 


बेस्ट कंट्री सॉन्ग- केसी मुसग्रेव्स 


डॉ. ड्रे ग्लोबल इम्पेक्ट अवॉर्ड- एलिसिया कीज


बेस्ट पॉप ड्यू/ ग्रुप परफॉर्मेंस - लेडी गागा और ब्रून मार्स 


बेस्ट मेलोडिक रैप परफॉर्मेंस - रैप्सडी 


प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर - डेनियल निगरो


बेस्ट पॉप वोकल एल्बम - सबरीना कारपेंटर 


बेस्ट रैप एल्बम - डोएची 


बेस्ट गॉस्पल परफॉर्मेंस/सॉन्ग - वन हेललूजाह 


बेस्ट क्लासिकल सोलो वोकल एल्बम- कैरन स्लैक 


बेस्ट न्यू आर्टिस्ट - चापेल रोअन 


बेस्ट लैटिन पॉप एल्बम - शकीरा 


बेस्ट रॉक एल्बम- द रोलिंग स्टोन

ग्रैमी अवॉर्ड शो कैसे देखें? 

प्रीमियर समारोह इस वक्त जारी है। इसे आप रिकॉर्डिंग एकेडमी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव भी देख सकते हैं। इस साल 94 कैटेगरी में ग्रैमी अवॉर्ड्स बांटे जाएंगे। पूरे अवॉर्ड शो को जस्टिन ट्रैंटर होस्ट करेंगे। 

यह भी देखें- Grammy Awards 2024: ग्रैमी अवार्ड में दिखा भारत का जलवा, शंकर महादेवन और जाकिर हुसैन के साथ इन लोगों का परचम रहा बुलंद

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।