बॉलीवुड के किंग खान की हर फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आती है। उनका कोई भी किरदार ऐसा नहीं होता है जो लोगों के दिलों को खुश न कर दे। उनकी एक ऐसी ही फिल्म है स्वदेश । ये शाहरुख खान की खास फिल्मों में से एक मानी जाती है। आपको बता दें कि, ये फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी। जिसे आशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्ट किया था। इसमें शाहरुख खान और गायत्री जोशी फिल्म के मुख्य किरदार में थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये फिल्म 90's के दशक में आए एक सीरियल से इंस्पायर होकर बनाई गई थी। चलिए जानते हैं इस फिल्म के कुछ रोचक तथ्यों के बारे में।
शाहरुख खान की फिल्म स्वदेश दर्शकों को काफी पसंद आई थी। लोगों ने इस फिल्म की जमकर तारीफ भी की थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये फिल्म डायरेक्ट करने वाले आशुतोष गोवारिकर के सीरियल 'यूल लव स्टोरी' से प्रेरित है। ये सीरियल साल 1993-94 में जी टीवी पर आया था। इसके बाद जब इसका दूसरा सीजन आया तो उसका नाम 'अमेरिका रिटर्न' रखा गया था। इस सीरियल में खुद आशुतोष गोवारिकर ने निभाया था।
One of my favourite movies - Swades.
— Shriram Sapparad 🌱 (@shriramcs) August 8, 2023
And the actress in this original play is none other than @MalavikaBJP, no doubt she has done the strongest roles in film industries. https://t.co/mQkcRGUvcx
इस बात को जानकर आपको हैरानी होगी कि शाहरुख खान (शाहरुख खान की मूवीज) इस फिल्म को नहीं करना चाहते थे। उनको लगता था कि इस फिल्म की स्टोरी कमजोर है इसलिए ये फिल्म चल नहीं पाएगी। इसको लेकर उन्होंने खुद डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर से भी बात की थी। लेकिन आशुतोष ने इस फिल्म को करने की ठान ली थी। ऐसा इसलिए क्योंकि ये उनके पिता का सपना था। जिसे उन्हें पूरा करना था।
इसे भी पढ़ें: रियल कपल्स की लव स्टोरी दिखाती हैं ये बॉलीवुड मूवीज
शाहरुख खान ने स्वदेश फिल्म में मोहन भार्गव का किरदार निभाया था। जिसे आशुतोष गोवारिकर (आशुतोष गोवारिकर फिल्म स्वदेश) ने अपने सीरियल में निभाया था। इस मूवी में मोहन भार्गव एक एनआरआई साइंटिस्ट के किरदार में दिखाई दिए थे। ऐसा कहा जाता है कि इस फिल्म को देखकर शाहरुख खान इतने इमोशनल हो गए थे कि उन्होंने इस फिल्म की एंडिंग तक नहीं देखी थी। आप भी अगर इस फिल्म को देखेंगे तो ऐसे ही इमोशनल हो जाएंगे।
इस फिल्म की कहानी और बॉलीवुड मूवी से बिल्कुल अलग थी। शायद इसी की वजह से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई। लेकिन फिर भी इस फिल्म ने दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई। इसके कई सारे गाने ऐसे हैं जो आप भी लोग गुनगुनाते हुए नजर आते हैं।
इसे भी पढ़ें: सालों बाद फिर से पर्दे पर दिखेंगे शाहरुख खान, ये हैं आने वाली 8 फिल्में
अगर आपको भी रियल बेस्ड स्टोरी देखना पसंद है तो इस फिल्म को आप देख सकते हैं। ये फिल्म आपको काफी पसंद आएगी। इस फिल्म को अरविंद पिल्ललामर्री और रवि कुचिमांची के जीवन पर दर्शाया गया है।
आपको इस फिल्म के बारे में जानकर कैसा लगा हमें कमेंट करके बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Credit- Twitter
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।