भारत ने आज एक बार फिर स्पेस में इतिहास रचा है। अब चंदा मामा हमारे लिए दूर नहीं है। यह हमारे लिए बड़े गर्व की बात है कि चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल की चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग हो चुकी है। आपको बता दें कि चांद पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत चौथा देश बन गया है।
भारतीय स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) ने भारत के तीसरे मून मिशन, चंद्रयान- 3 को 14 जुलाई को लॉन्च किया था। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को इस पल के लिए बधाइयां दीं। जब से यह मिशन सफल हुआ है, सेलिब्रिटीज और बड़े-बड़े नेताओं ने रिएक्शन और बधाइयां भी दी हैं।
इस मौके पर हर भारतवासी का सीना गर्व से 56 इंच का हो गया है। इस मौके का जश्न मनाने के लिए आप ऐसे गानों की प्लेलिस्ट तैयार करें, जो आपके जोश को और बढ़ाएंगे। आइए उन गानों के बारे में बताएं, जो आपको इस मौके पर जरूर सुनने चाहिए।
यह गाना हमारे लिए दूसरा नेशनल एंथम बन चुका है। यह एक ऐसा गाना है जो किसी को भी देशभक्ति की भावना से भावविभोर कर सकता है। इस गाने को फेमस सिंगर सुखविंदर सिंह और ए.आर. रहमान ने अपनी आवाज से नवाजा है। गुलजार और तन्वी के लिरिक्स इस गाने को और भी परफेक्ट बनाते हैं।
इसे भी पढ़ें: चंद्रमा मिशन की सफलता के लिए प्रार्थनाएं और Congratulation Message
जितनी शानदार यह फिल्म थी। उतना ही शानदार यह गाना भी है। यह गाना बजते ही हर भारतीय का सीना गर्व से फूल जाता है। गुलजार के अद्भुत लिरिक्स और अरिजीत सिंहकी सोलफुल आवाज में यह गाना सुनकर आप भी अपने वतन पर गर्व जरूर करेंगे।
यह एक कॉमेडी जॉनर की फिल्म थी, जिसका यह गाना आखिर में एक प्राउड इंडियन होने की वाइब देता है। इस गाने को नीति मोहन, विशाल ददलानी, के.के. और शंकर महादेवन ने गाया था। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत इस फिल्म का यह गाना आप भी जरूर सुनकर देखिएगा।
दलेर मेहंदी और चित्रा की आवाज में बुना यह गाना मन को सुकून और दिल को जोश से भरने के लिए काफी है। यह एक शानदार गाना है, जिसे इस मौके पर जरूर सुना जाना चाहिए।
एक और ऐसा शानदार गाना जो आपके मन को गौरवान्वित करता है। कौसर मुनीर के लिरिक्स और अरिजीत की आवाज में गाया हुआ गाना आपको भी सुनना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: Chandrayaan-3 Mission ISRO: 615 करोड़ रुपये की लागत में तैयार हुआ था चंद्रयान 3, जानें कुछ खास बातें
इस फिल्म का फेमस डायलॉग है- 'How's The Josh? High Sir!' इसे जब-जब जिसने सुना उसने बिल्कुल जोश से इसे दोहराया और आज भी उसी जोश के साथ इस फिल्म का गाना आपको सुनना चाहिए।
इसके अलावा भी ऐसे कई गाने हैं, जो आपको इस वक्त अपनी प्लेलिस्ट में जरूर शामिल करने चाहिए। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Isro@instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।