
करण जौहर की फिल्म 'चांद मेरा दिल' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य की जोड़ी नजर आ रही है। जबसे करण जौहर ने ये फिल्म अनाउंस की थी, तभी से इस नई जोड़ी को देखने के लिए फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है। यूं भी करण जौहर की लव स्टोरीज फैंस को काफी पसंद आती है। ऐसे में इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। फिल्म के कुछ पोस्टर्स सामने आ चुके हैं और आज फाइनली इसका टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। टीजर में लक्ष्य और अनन्या के बीच इंटिमेट सीन्स और किसिंग की भरमार है और यही वजह है कि फैंस इसे न्यू एज लव स्टोरी बता रहे हैं। चलिए आप भी इस टीजर पर नजर डाल लीजिए।
View this post on Instagram
अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म 'चांद मेरा दिल' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अनन्या और लक्ष्य पहली बार साथ नजर आ रहे हैं। अनन्या जहां चांदनी का रोल कर रही हैं, वहीं लक्ष्य आरव के रोल में हैं। मेकर्स ने टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "हर पहले प्यार को दूसरा मौका नहीं मिलता है। आइए आरव और चांदनी के प्यार के रास्ते के साक्षी बनिए। चांद मेरा दिल का टीजर आउट हो गया है। फिल्म 22 मई को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज होगी।" टीजर में अनन्या और लक्ष्य के बीच कई किसिंग सीन हैं और दोनों एक-दूसरे के प्यार में पागल नजर आते हैं, लेकिन इस पागलपन के बीच दर्द और कुछ ट्विस्ट भी हैं, जिसकी झलक आपको टीजर में मिल जाएगी। इस फिल्म की कहानी दो इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की लाइफ पर बेस्ड है, जिनके बीच दोस्ती और फिर प्यार होता है और फिर इनके पहले प्यार की कहानी में क्या ट्विस्ट आते हैं, ये देखने लायक होगा।
यह भी पढ़ें- 'रामायण' के टीजर में राम के साथ नहीं दिखे 'हनुमान', फैंस हुए मायूस; क्या पहले पार्ट में नजर नहीं आएंगे सनी देओल?
करण जौहर अपने सिग्नेचर स्टाइल में परदे पर लव स्टोरीज का जादू बिखेरने के लिए जाने जाते हैं और यही वजह है कि इस कहानी को लेकर ऑडियंस में काफी बज है। इस टीजर को भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस का कहना है कि इसका म्यूजिक और लक्ष्य-अनन्या की केमिस्ट्री बहुत शानदार है। वहीं कई यूजर्स ने लिखा कि इस फिल्म से 'सैयारा' वाली वाइब्स आ रही हैं। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि पुरानी कहानी में नए जामे में पेश करने की कोशिश की गई है। कुछ लोग इसे 'कबीर सिंह' की सस्ती कॉपी भी बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Ramayana Teaser Out: रणबीर कपूर का 'श्रीराम' अवतार देख फैंस हुए गदगद, 'रामायण' ने बढ़ाया बॉक्स ऑफिस का पारा
धर्मा प्रोडक्शन की लव स्टोरीज हमेशा से फैंस को पसंद आती है। ऐसे में ये नई जोड़ी फैंस का दिल जीत पाती है या नहीं, ये देखने लायक होगा। इस लेख को शेयर और लाइक करें, इसी तरह की और बॉलीवुड गॉसिप पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।