बॉलीवुड में कई धमाकेदार फिल्में रिलीज हुई हैं। कुछ फिल्मों को बड़े पर्दे पर काफी ज्यादा पसंद किया गया है। भले वह फिल्में पुराने क्यों ना हो जाएं लेकिन तब भी लोग उन फिल्मों को आज भी देखना पसंद करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे जिसे देखने के बाद यह साबित हो जाएगा कि लड़का और लड़की भी अच्छे दोस्त हो सकते हैं।
कैटरीना और अक्षय कुमार की फिल्म नमस्ते लंदन अगर आपने नहीं देखा है तो इस फिल्म को एक बार जरूर देखें। इमरान और जसमीत की दोस्तों को देखकर आपको भी यकीन हो जाएगा कि लड़का और लड़की भी एक अच्छे दोस्त हो सकते हैं। यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी।
पीकू फिल्म को देखने के बाद आपको ऐसा लगेगा कि राणा और पीकू कपल है। हालांकि वह पूरी फिल्म में दोस्त बने रहते हैं। फिल्म के अंत तक उनकी दोस्ती बरकरार रहती हैं। इस फिल्म में उनके इस अंदाज को काफी ज्यादा पसंद किया गया है। यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी।
लंदन के खूबसूरत सफर पर निकली रानी यानी की कंगना रनौत को इस फिल्म में काफी ज्यादा पसंद किया गया है। वह जब सफर पर निकलती हैं तो उन्हें 3 साथी मिलते हैं। ऐसे में वह फिल्म के अंत तक रानी के अच्छे दोस्त बनकर साथ देते नजर आते हैं। यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी।
इसे भी पढ़ें: फिल्म 'फुकरे' से लेकर 'पीकू' तक, ये बॉलीवुड फिल्में दिल्ली में हुई हैं शूट
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा साल 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आपको काफी धमाल देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म में इमरान लैला के साथ भले फ्लर्ट करते हैं लेकिन वह हमेशा अपना रिश्ता दोस्ती तक ही रहता हैं।
इसे भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन से जानिए दीपिका पदुकोण कैसे हैं इतनी फिट और स्लिम?
1997 की फिल्म इश्क अगर आपने नहीं देखा है तो इस फिल्म को एक बार जरूर देखें। एक दोस्त दूसरे दोस्त की खुशी के लिए अपना प्यार तक खोने को तैयार हो जाता है। इस फिल्म की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।