
Bhabiji Ghar Par Hain! Fun on the Run Release Date: इंडियन टेलीविजन पर और लोगों के दिलों में राज करने के बाद, 'भाबीजी घर पर हैं' सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है। लोकप्रिय कॉमेडी शो का बड़ा रूपांतरण 'भाभीजी घर पर हैं-फन ऑन द रन' के नाम से आ रहा है। बीते दिन यानी शुक्रवार को इसका ट्रेलर आउट हुआ है। इसमें रवि किशन और मुकेश तिवारी की नई एंट्री हुई है, जबकि दिनेश लाल यादव निरहुआ की भी झलक दिखती है। चलिए नीचे लेख में जानिए सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी फिल्म?
View this post on Instagram
ट्रेलर की शुरुआत से ही शो के मशहूर डायलॉग, "भाभीजी घर पर हैं?" के साथ पुरानी यादों को ताजा कर दिया गया है। आसिफ शेख और रोहितश्व गौर विभूति नारायण मिश्रा और मनमोहन तिवारी के रूप में वापसी कर रहे हैं और कहानी को वहीं से आगे बढ़ा रहे हैं जहां से उन्होंने छोड़ा था।
ट्रेलर में विभूति अंगूरी तिवारी के पास जाकर कहता है, "दूधवाले के पास दूध खत्म हो गया, तो मैंने सोचा कि क्या भाभी जी मुझे थोड़ा दूध दे सकती हैं?" इस पर तिवारी भी पीछे नहीं हटता और अन्नू मिश्रा से अपना बहाना बनाता है, "घर में चीनी खत्म हो गई है, मैंने सोचा कि भाभी जी से थोड़ी उधार ले लूं।"
वहीं आगे कहानी में रोमांच तब और बढ़ जाता है जब रवि किशन और मुकेश तिवारी द्वारा अभिनीत दो गुंडे अंगूरी और अन्नू पर मोहित हो जाते हैं। वे विभूति और तिवारी को बंदूक की नोक पर धमकाते हैं, जिससे अफरा-तफरी मच जाती है।
इसे भी पढ़ें- टीवी की दुनिया में महा-बदलाव! TRP को हिलाने आ रहे हैं नागिन-लाफ्टर शेफ्स सहिच ये 6 बड़े शो, देखें पूरी लिस्ट
View this post on Instagram
लोगों को हंसी का डबल डोज देने के लिए फिल्म 'भाबीजी घर पर हैं' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है। इसकी ऑफिशियल रिलीज डेट 6 फरवरी, 2026 है।
'भाबीजी घर पर हैं' में शुभांगी अत्रे, आसिफ शेख, रोहिताश गौर , विदिशा श्रीवास्तव और योगेश त्रिपाठी के साथ रवि किशन, मुकेश तिवारी, और निरहुआ जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे।
इसे भी पढ़ें- Border फिल्म से नेशनल क्रश बनीं शरबानी मुखर्जी अब कहां हैं? निभाया था सुनील शेट्टी की पत्नी का रोल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Instagram (@shubhangiaofficial)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।