herzindagi
Aishwarya Rai Bachchan Films That Have Won Filmfare

ऐश्वर्या राय की ये फिल्में जीत चुकी हैं फिल्मफेयर...एक को मिल चुके हैं 6 अवार्ड

Aishwarya Rai Bachchan Films That Have Won Filmfare: ऐश्वर्या राय अपने करियर में कई हिट फिल्में कर चुकी हैं। उन्होंने कई ऐसी फिल्में भी की हैं, जो फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुका है। आइए जानें, ऐश्वर्या राय की किन फिल्मों को फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुका है? 
Editorial
Updated:- 2025-03-16, 12:00 IST

ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस अपने आइकॉनिक रोल्स के लिए जानी जाती हैं। ऐश्वर्या को इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन अदाकाराओं में से एक माना जाता है। अपने हुनर से ऐश्वर्या ने खूब नाम कमाया। साल 1997 में एक्ट्रेस ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। एक्ट्रेस ने फिल्म और प्यार हो गया से अपना डेब्यू किया था। एक्ट्रेस अब तक कई शानदार फिल्में कर चुकी हैं। उनकी कई फिल्में इतनी हिट रहीं कि उन्हें फिल्मफेयर तक मिल चुका है। आज हम आपको ऐश्वर्या की ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्हें फिल्मफेयर मिल चुका है। इनमें से एक फिल्म तो ऐसी है, जिसे 6 अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। 

यह भी देखें- जब बॉयफ्रेंड ने किया शोषण, तब ऐश्वर्या राय ने दिया था इस एक्ट्रेस को सहारा, हर कोई खड़ा था खिलाफ

हम दिल दे चुके सनम

1999 में रिलीज हुई फिल्म हम दिल दे चुके सनम फिल्म में ऐश्वर्या ने शानदार काम किया था। एक्ट्रेस को इस फिल्म में काम करने पर बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। इसी फिल्म को बेस्ट फिल्म का अवार्ड भी मिला था। इसके अलावा, इस फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली को बेस्ट डायरेक्टर का भी अवार्ड मिला था। वहीं, उदित नारायण को बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) का अवॉर्ड मिला था। इस रोमांटिक फैमिली ड्रामा फिल्म में सलमान खान और ऐश्वर्या राय ने साथ में काम किया था। 

ताल

ताल फिल्म साल 1999 में रिलीज हुई थी। फिल्मफेयर की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, फिल्म ताल को 6 अवॉर्ड मिल चुके हैं। इस फिल्म के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल (अलका यागनिक), बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर (एआर रहमान) और बेस्ट गीतकार (आनंद बक्शी) को अवॉर्ड मिला था। इसी फिल्म के लिए अनिल कपूर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का खिताब मिला था।

देवदास

देवदास साल 2022 में रिलीज हुई थी। इसी फिल्म के लिए ऐश्वर्या को दूसरी बार बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला था। इस मूवी को भी बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला था। वहीं, शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी मिला था। संजय लीला भंसाली को फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर का खिताब मिला। फिल्म पर अवॉर्ड्स की बौछार हो गई थी। माधुरी को भी बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल का अवार्ड इस फिल्म के लिए मिला। 

More For You

जोधा अकबर

ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन की फिल्म जोधा अकबर अपने समय की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने भी 5 अवार्ड जीते थे। जोधा अकबर के लिए आशुतोष गोवारिकर को बेस्ट डायरेक्टर का खिताब मिला था। इस फिल्म को बेस्ट फिल्म का अवार्ड, ऋतिक रोशन को बेस्ट एक्टर, जावेद अख्तर को बेस्ट गीतकार और एआर रहमान को बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर का अवार्ड भी मिला था।

यह भी देखें- Aishwarya Rai Bachchan Black Outfits: काले रंग के आउटफिट्स में आप भी दिख सकती हैं ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन जैसी ग्‍लैमरस, बस इन छोटे-छोटे स्टाइल टिप्‍स को करें फॉलो

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Instagram/her zindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।