स्कूल टीचर से फ़ूड ब्रांड तक कुछ ऐसा रहा Ruchi Mathur का सफर, जानें

अपने सपनों को पूरा करने के लिए सबसे पहले आपको सही प्लानिंग की जरूरत होती है ताकि आप अपने भविष्य के लिए सही कदम उठा पाए और उसे बेहतर बना पाए।

womenpreneur awards  food brand owner ruchi mathur in hindi

आजकल की महिलाएं किसी से कम नहीं है और इस बात को रोजाना हम और आप साबित कर रहे हैं। घर के सभी कामों से लेकर बाहर जाकर काम करने तक, हम महिलाएं अपनी सभी जिम्मेदारी को पूरा करने से कभी भी पीछे नहीं हटती हैं।

हाल ही में जागरण न्यू मीडिया हरजिंदगी ने वुमन प्रेन्योर अवार्ड समारोह आयोजित किया था। बता दें कि इस अवॉर्ड फंक्शन में फ़ूड ब्रांड की ओनर रूचि माथुर को स्पेशल सर्टिफिकेट से नवाजा गया था।

जानें ब्रांड के बारे में

रूचि के फ़ूड ब्रांड का नाम Divine Bite है और इसकी शुरुआत केवल अपनों से मिलने वाले ढेर सारे प्यार के कारण ही हुई है। रूचि इस ब्रांड को केवल पैसे कमाने के तौर पर नहीं बल्कि दिल से खाना बनाने के प्रति प्यार के कारण चलाती हैं। साथ ही वह यहां पर सभी चीजों को बनाने के लिए फ्रेश चीजों का ही इस्तेमाल करती हैं। इसके अलावा वह साफ-सफाई का भी पूरा ख्याल रखना पसंद करती हैं।(डॉ स्वाति पिरामल के बारे में जानें)

इसे भी पढ़ें :Chartered Accountant की जॉब करने वाली Soumya Kant ने बनाया बहन के साथ एक कामयाब लॉन्जरी ब्रांड

कौन हैं रूचि माथुर?

रूचि माथुर प्रोफेशन से एक टीचर रह चुकी हैं और अक्सर बड़े-बड़े ब्रांड की चीजों में बनने वाली खाने की चीजों में केमिकल के इस्तेमाल के बारे में पढ़ती थी। वहीं रूचि आए दिन अपने परिवार के साथ घूमना भी पसंद करती हैं और शुरू से ही वह घूमने जाने के लिए घर से कोई न कोई स्नैक बनाकर साथ लेकर जाती थी ताकि उनके बच्चे और परिवार स्वाद के चक्कर में बाहर का केमिकल से भरा खाना न खाएं।(वुमेन एंटरप्रेन्योर की उपलब्धियों को चलिए करते हैं पुरस्कृत)

अपनों का सपोर्ट

जब उनके परिवार ने खाने के प्रति रूचि का यह प्यार देखा तो सभी उनको फ़ूड कंपनी खोलने के लिए सपोर्ट किया, जिसके कारण ही आज Divine Bite Pickles And Food इतना कामयाब होता जा रहा है।

इसे भी पढ़ें :Hz Exclusive: आयुषी जोशी को मिला स्टूडेंट एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड, जानिए उनकी इंस्पिरेशनल स्टोरी

छोटी-छोटी मुश्किलों को किया पार

रूचि ने हमें बताया कि वह सोशल मीडिया और डिजिटल गैजेट्स से ज्यादा वास्ता रखना नहीं जानती थी। इसके कारण उन्हें अपने ब्रांड को प्रमोट करने में कई तरह की मुश्किलों के सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे सोशल मीडिया को समझना शुरू किया और 0 से अपनी शुरुआत की।

अगर आपको ये स्टोरी पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP