herzindagi
hz womenprenuer awards  will held today in hindi

WomenPreneur Awards 2023: वुमेन एंटरप्रेन्योर की उपलब्धियों को चलिए करते हैं पुरस्कृत, आज शाम जुड़ें 4 बजे से

ऐसी कई महिलाएं हैं, जिन्होंने कम साधन के साथ बिजनेस में कामयाबी पाई हैं। आइए ऐसी ही महिलाओं की सफलता को Herzindagi के WomenPreneur Awards 2023 के साथ आप भी सेलिब्रेट करें। <div>&nbsp;</div>
Guest Author
Editorial
Updated:- 2023-02-27, 12:42 IST

महिलाएं शिक्षित होंगी, काम करेंगी तो उसका असर समाज के हर तबके पर पड़ता है। हालांकि, अब स्थिति बदल रही है। आज महिलाएं खुद को बिजनेस के लिए सक्षम बना रही हैं और नए-नए आइडिया के साथ स्टार्टअप शुरू कर रही हैं।

विश्व बैंक के अध्ययनों से पता चलता है कि महिला उद्यमी आर्थिक विकास और गरीबी में कमी लाने में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं, साथ ही नए रोजगार सृजित करती हैं। जब महिला उद्यमी सफल होती हैं, तो समुदाय में शिक्षा, पोषण, जीवनशैली और बच्चों के स्वास्थ्य में वापस निवेश करने की संभावना बढ़ जाती है।

herzindagi womenprenuer awards  will held today

महिलाओं में क्षमता भरपूर है और वो अपने काम में सफल भी हो रही हैं। देशभर में ऐसी कई महिलाएं हैं, जिन्होंने कम साधन के साथ बिजनेस में कामयाबी के परचम लहराए हैं। आइए ऐसी ही महिलाओं की सफलता को Herzindagi के WomenPreneur Awards 2023 (पावर्ड बाय Hamdard Khaalis Masale और नॉलेज पार्टनर WEP) के साथ सेलिब्रेट करें।

क्या है अवार्ड शो का मुख्य मकसद?

इस अवार्ड शो का मुख्य मकसद साल 2022 में भारत में महिला उद्यमियों की श्रेष्ठता और उपल्ब्धियों की पहचान करके उन्हें पुरस्कृत करना है। यह अवार्ड शो 23 फरवरी यानी आज नई दिल्ली के ओबेरॉय होटल में शाम 4 बजे से शुरू होगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक कार्य की केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी को आमंत्रित किया गया है।

आज महिलाएं बिजनेस के अलग-अलग क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए WomenPreneur Awards 2023 में कई कैटेगरी निर्धारित की गई है। कुछ कैटेगरी की बात करें तो इसमें स्टूडेंट एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर, वुमन सीईओ ऑफ द ईयर, वुमन राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर, वुमन आइकन ऑफ द ईयर, वुमन सोशल एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर आदि शामिल हैं।

साथ ही अवार्ड शो में महिलाओं की श्रेष्ठता और उनकी उपलब्धियों की पहचान करने के लिए ज्यूरी का एक पैनल बनाया गया है, जो अपने-अपने क्षेत्र में विशेषज्ञ हैं।

अगर आप महिला हैं और आप एंटरप्रेन्योर बनने का सपना देख रही हैं तो WomenPreneur Awards 2023 के साथ ऑनलाइन जरूर जुड़ें (ऑनलाइन समारोह से जुड़ने के लिए इस लिंक पर विजिट करें ), जहां विभिन्न क्षेत्र की महिला एंटरप्रेन्योर और शख्सियतें मौजूद रहेंगी। अवार्ड शो से जुड़ने के लिए लिंक पर विजिट करें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।