Who is Mallika Sagar: कौन हैं मल्लिका सागर जो बनी आईपीएल इतिहास की पहली महिला ऑक्शनर

IPL Auctioneer Mallika Sagar: आईपीएल इतिहास में पहली बार महिला ऑक्शनर बनकर मल्लिका सागर ने रिकॉर्ड बना दिया है। इस आर्टिकल में जानें उनके बारे में। 

 
mallika sagar auctioneer

IPL Auctioneer Mallika Sagar: एक समय तक लोगों के बीच यह बहस थी कि आईपीएल में महिलाओं की क्रिकेट टीम होनी चाहिए या नहीं। पर आज महिलाएं ना सिर्फ आईपीएल का हिस्सा हैं, बल्कि ऑक्शनर बनकर भी इतिहास रच रही हैं। मल्लिका सागर की इन दिनों हर कोई तारीफ कर रहा है। वह आईपीएल इतिहास में पहली महिला ऑक्शनर बनी हैं। इस आर्टिकल में जानें कि आखिर वो हैं कौन।

कौन हैं मल्लिका सागर?

  • मल्लिका सागर सलाहकार हैं। मौजूदा समय में वह आर्ट इंडिया कंसल्टेंट्स फर्म के साथ काम कर रही हैं। मल्लिका लीग की शुरुआत से ही डब्ल्यूसीएल में बीसीसीआई की नीलामीकर्ता रही हैं। इससे पहले वो साल 2021 में प्रो कबड्डी लीग में भी नीलामी का हिस्सा रह चुकी हैं।
  • पूरे विश्व की महिला क्रिकेटरों ने डब्ल्यूसीएल लीग का वर्षों से इंतजार किया है। इस बारे में बात करते हुए मल्लिका सागर ने कहा, "मुझे यह पूछे जाने पर बहुत सम्मानित महसूस हो रहा है और ऐसा करना मेरे लिए गर्व की बात है।" वो आगे कहती हैं, "भारतीय महिलाओं को अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनका हक मिलेगा। उनमें उच्चतम स्तर पर खेलने की क्षमता है।"
IPL Auctioneer Mallika Sagar

पहली महिला ऑक्शनर मल्लिका सागर

Mallika Sagar ipl

बता दें कि आईपीएल लीग के पिछले 16 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब ऑक्शन का आयोजन विदेश में हो रहा है। इसके साथ-साथ पहली बार ऑक्शनर पुरुष नहीं, महिला है। खेल जगत में महिलाओं के आंकड़ों को बढ़ाने के लिए मल्लिका सागर का यह कदम काफी सराहनीय है। (भारतीय महिला क्रिकेटर्स के आगे एक्ट्रेसेस भी हैं फेल)

महिलाओं के लिए क्यों खास है यह खबर

खेल में आज भी महिला और पुरुष के बीच एक बड़ा गेप देखने के लिए मिलता है। खासतौर पर क्रिकेटर के क्षेत्र में महिला खिलाड़ियों का खड़ा होना आसान नहीं था। ऐसे में मल्लिका सागर का महिला ऑक्शनर बनना बड़ी बात है।

बता दें कि आईपीएल 2024 ऑक्शन में 70 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी और कुल 10 फ्रेंचाइजी टीमों के पास 262.95 करोड़ रुपये की बड़ी रकम है।

इसे भी पढ़ेंःIndian Cricketers Wedding: केएल राहुल समेत इन क्रिकेटर्स ने की इस साल शादी, जानें उनकी लाइफ पार्टनर के बारे में

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP