नोबेल पुरस्कार 2024 की घोषणा गुरुवार को की गई है। इस बार साहित्य में हान कांग नाम की महिला को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। नोबेल पुरस्कार कमेटी का कहना है कि, हान कांग के गहन काव्यात्मक गद्य के लिए उन्हें सम्मानित किया जाता है, जो मानव जीवन की सेंसिटिविटी को दुनिया के सामने लेकर आता है।
नोबेल पुरस्कार 2024 की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर हान कांग के बारे में जानने की होड़ लग गई है। हान कांग, दक्षिण कोरिया और एशिया की यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने वाली पहली लेखिका हैं। आइए, यहां जानते हैं साहित्य में नोबेल पुरस्कार अपने नाम करने वाली लेखिका हान कांग के बारे में कुछ बातें।
कौन हैं हान कांग?
View this post on Instagram
हान कांग का जन्म 1970 में दक्षिण कोरिया ग्वांगजू में हुआ था। हान कांग की तरह उनके पिता Han Seung-won भी एक प्रमुख उपन्यासकार हैं। हान कांग को उनके पिता ने ही साहित्य की दुनिया से मिलाया है। यह कह सकते हैं कि आज साहित्य में नोबेल पुरस्कार जीतने में उनके पालन-पोषण और साहित्यिक परिवेश का बड़ा रोल है। हान कांग ने योनसी विश्वविद्यालय में कोरियाई साहित्य की पढ़ाई की है, जिसकी वजह से उनके लेखन की नींव मजबूत हुई।
इसे भी पढ़ें: कौन हैं नोएडा की एसीपी ट्विंकल जैन, जो लेडी सिंघम के नाम से हैं मशहूर
हान कांग ने बतौर लेखिका अपना करियर साल 1993 में शुरू किया था। इस साल लिटरेचर एंड सोसाइटी नाम की एक मैग्जीन में उनकी पांच कविताएं छपी थीं। फिर 1996 में उनकी शॉर्ट स्टोरी वाली पहली किताब लव ऑफ यिउसू आई। लेकिन हान कांग को इंटरनेशनल स्टर पर पहचान साल 2015 में मिली जब उनके नोवल द वेजिटेरियन का अंग्रेजी में अनुवाद पब्लिश हुआ।
हान कांग का द वेजीटेरियन नोवल ओरिजिनल पहले कोरियाई भाषा में साल 2007 में आया था। इस नोवल की कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है जो परेशान करने वाले सपने आने के बाद मांस खाना बंद कर देती है।
हान कांग के इस नोवल ने सिर्फ दक्षिण कोरिया नहीं, बल्कि दुनियाभर के रीडर्स का ध्यान खींचा था। इस नोवल की वजह से हान कांग को साल 2016 में प्रतिष्ठित मैन बुकर इंटरनेशनल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग ने Human Acts, The White Book जैसे नोवल भी लिखे हैं। हान कांग की We Do Not Part तीन साल पहले 2021 में आई थी।
View this post on Instagram
किताबों के साथ-साथ हान कविताएं भी लिखती हैं। उनकी लेखनी में जीवन, मृत्यु, देह और आत्मा के बारे में भी बात की जाती है और उसके प्रति जागरूकता दिखती है। हान कांग अपने नए स्टाइल की लेखनी के लिए रीडर्स के बीच काफी फेमस हैं।
इसे भी पढ़ें: तेजस लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली महिला बनीं मोहना सिंह, जानें उनसे जुड़ी कुछ अहम बातें
क्यों मिला हान कांग को नोबेल पुरस्कार?
हान कांग को उनकी कमाल की लेखनी के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। हान बहुत ही खूबसूरती के साथ दर्दनाक एक्सपीरियंस को काव्यात्मक तरीके से पेश करती हैं और यही उनकी लेखनी की खूबी है। दक्षिण कोरिया की प्रतिष्ठित लेखक और नोबेल पुरस्कार विजेता हान कांग, अपने लेखन से इंसानी जीवन की मुश्किलों और सेंसिटिविटी को सामने लेकर आती हैं और रीडर को सोचने पर मजबूर कर देती हैं। हान की फेमस किताबों में द वेजिटेरियन, द व्हाइट बुक, ह्यूमन एक्ट्स और ग्रीक लेसन्स है।
हान कांग को नोबेल पुरस्कार से पहले आई डू नॉट बिड फेयरवेल नोवल के लिए साल 2023 में फ्रांस में मेडिसिस अवार्ड्स में एमिल गुइमेट से सम्मानित किया गया था। इतना ही नहीं, साल 2023 में हान को रॉयल सोसाइटी ऑफ लिटरेचर इंटरनेशनल राइटर के रूप में भी चुना गया था। लेखिका के तौर पर, हान को साहित्य के क्षेत्र में कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Social Media
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों