herzindagi
all about badminton player pv sindhu

Swiss Open 2022 : पीवी सिंधु ने किया देश का नाम रोशन, जानें देश की बेटी के बारे में रोचक बातें

पीवी सिंधु ने कल स्विस ओपन जीतकर फिर एक बार देश का नाम रोशन किया है। गोल्डन गर्ल कही जाने वाली पीवी सिंधु के बारे में आप कितना जानते हैं? <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-03-28, 17:28 IST

भारत की शीर्ष शटलर पीवी सिंधु ने रविवार को यहां बासेल के सेंट जैकबशाले मैदान में स्विस ओपन 2022 महिला एकल का खिताब अपने नाम किया। यह उनका इस साल का दूसरा सुपर 300 खिताब है। उन्होंने जनवरी में सैयद मोदी इंटरनेशनल जीता है। सिंधु ने थाईलैंड के बुसानन ओंगबामरुंगफान को 49 मिनट में 21-16, 21-8 से हराया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब उन्होंने देश का नाम गर्व से ऊंचा किया हो। पीवी सिंधु ने अब तक कई उपलब्धियां अपने नाम की हैं।

वह पहले ही अपने देश के लिए कई पदक जीत चुकी हैं और इतना ही नहीं उन्हें देश के शीर्ष दो खेल सम्मान, राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। मगर क्या आप जानते हैं कि आज दुनियाभर में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों से अंकित करने वाली सिंधु कभी प्रोफेशनल खिलाड़ी नहीं बनना चाहती थी, बल्कि उन्हें तो एक डॉक्टर बनना था। ऐसा भी बहुत कुछ है जो आप उनके बारे में नहीं जानते होंगे, इस आर्टिकल के जरिए आइए पीवी संधु को थोड़ा और जानें।

खेल से है परिवार का ताल्लुक

pv sindhu family

पुसरला वेंकट सिंधु का जन्म 5 जुलाई 1995 को पीवी रमना और पी विजया के घर हुआ था। उनके माता-पिता दोनों एथलीट थे। दोनों राष्ट्रीय स्तर पर वॉलीबॉल खिलाड़ी रह चुके हैं, इतना ही नहीं उनकी बड़ी बहन भी राष्ट्रीय स्टर पर हैंडबॉल खिलाड़ी रह चुकी हैं। उनके पिता को वॉलीबॉल के खेल में उनके योगदान के लिए 2000 में अर्जुन पुरस्कार भी मिल चुका है। मगर आपको बता दें कि सिंधु खुद प्रोफेशनल प्लेयर नहीं बनना चाहती थी, वह डॉक्टर बनना चाहती थीं। लेकिन उनके पिता ने उन्हें स्पोर्ट्स खेलने के लिए प्रेरित किया और उन्होंने बैडमिंटन खेलना शुरू किया।

पुलेला गोपीचंद से प्रेरित

सिंधु जाने-माने बैडमिंटन प्लेयर पुलेला गोपीचंद से बहुत प्रेरित हुई थीं और उन्होंने इस बात का जिक्र बार-बार किया है। साल 2004 में, वह हैदराबाद में स्थित गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी में शामिल हुईं, जहां उन्होंने आइडल गोपीचंद से प्रशिक्षण प्राप्त किया था।

इसे भी पढ़ें : पी वी सिंधु ने वो कमाल कर दिखाया है जो आज तक कोई भारतीय महिला खिलाड़ी नहीं कर पाई

पीवी सिंधु हैं खाने की शौकीन

View this post on Instagram

A post shared by Sindhu Pv (@pvsindhu1)

अगर आप पीवी सिंधु को फॉलो करते हैं, तो जानते होंगे कि उन्हें ट्रैवलिंग और खाने का बहुत शौक है। उनकी फीड पर अक्सर आप स्वादिष्ट व्यंजनों की फोटो देखेंगे। जहां उनके पसंदीदा फूड की बात है, तो उन्हें मीठा दही बहुत पसंद है और 2016 के ओलंपिक के लिए ट्रेनिंग के दौरान उन्हें इससे परहेज करना पड़ा था। इसके अलावा उन्हें हैदराबादी बिरयानी भी बहुत पसंद है। सिंधु के कोच पुलेला गोपीचंद ने उनकी जीत के बाद एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में बताया था कि मैंने उसे मीठा दही खाने से मना कर दिया था जो उसे सबसे ज्यादा पसंद है। मैंने उसे आइसक्रीम खाने से भी रोका। अब वह जो चाहे खा सकती है।

इसे भी पढ़ें : Birthday Special: ओलंपिक मेडल विनर पी वी सिंधु से जुड़े इन सवालों के जवाब क्या दे सकती हैं आप?


पीवी सिंधु को स्विमिंग करना है पसंद

View this post on Instagram

A post shared by Sindhu Pv (@pvsindhu1)

जैसे हर किसी के लिए चार्ज होने का अपना-अपना तरीका है, वैसे ही सिंधु भी अलग करती हैं। जब वह ट्रेनिंग नहीं कर रही होती हैं, तो स्विमिंग (Swimming से जल्दी कम हो सकता है कई किलो वजन) करती हैं। उन्हें स्विमिंग करना बहुत पसंद। इसी के साथ खुद को शांत रखने के लिए वह मेडिटेशन का सहारा लेती हैं। सिंधु इन दोनों को शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से अपनी फिटनेस बढ़ाने के लिए अत्यधिक उपयोगी पाती हैं।

तो ये हैं वो दिलचस्प बातें जो पीवी सिंधु के बारे में आप शायद अब तक नहीं जानते होंगे। हमें उम्मीद है कि यह जानकारी पढ़कर आपको अच्छा लगा होगा। अगर यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।