कौन हैं भारत की पहली हिजाब इंफ्यूलेंसर रमशा सुल्तान, रूढ़िवादी सोच को देती हैं मुंहतोड़ जवाब

रमशा सुल्तान भारत की पहली हिजाब इंफ्यूलेंसर हैं, जो लंबे समय से वीडियोज बना रही हैं। लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं और सुनना पसंद करते हैं। इस आर्टिकल में जानें उनकी बेहद इंस्पायरिंग जर्नी। 

know about ramsha sultan

Ramsha Sultan Journey: किसी स्प्रिंग को जितना नीचे दबाया जाता है, वो उतनी की ऊर्जा के साथ ऊपर उठती है। महिलाओं की कहानी भी कुछ ऐसी है। तमाम पाबंदी और बंदिशों के पिंजरे को तोड़ते हुए महिलाएं हर दिन आगे बढ़ती हैं और बदलाव की कहानी लिखती हैं।

हरजिंदगी के 'शक्ति रूपेण संस्थिता' अभियान के तहत हम आपके लिए ऐसी ही महिलाओं की कहानी लेकर आएंगे। आज हम जानेंगे भारत की पहली हिजाब इंफ्यूलेंसर रमशा सुल्तान का सफरनामा।

कुछ लोगों ने रमशा को ट्रोल किया, तो कुछ ने धर्म से जुड़े सुने-सुनाए पाठ बताए। मगर उन्होंने हमेशा अपने काम से लोगों को बताया कि ऐसा कुछ नहीं है, जो महिलाएं ना कर सकें। आइए जानते हैं रमशा कैसे रूढ़िवादी सोच को मुंहतोड़ जवाब देकर समाज के लिए अहम भूमिका निभा रही हैं।

कौन हैं रमशा सुल्तान?

Ramsha Sultan Journey

रमशा सुल्तान दिल्ली से हैं। रमशा ने एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की है। इसके बाद उन्होंने जीजीएसआईपी यूनिवर्सिटी से मार्केटिंग और इंटरनेशनल बिजनेस में एमबीए किया। आज लोग उन्हें एक फेमस वीडियो क्रिएटर के रूप में जानते हैं।

इसे भी पढ़ेंःMenstruation हमारी जिंदगी का हिस्सा है, इससे शर्मिंदा ना हों...खुलकर बोलीं नव्या नवेली नंदा

रमशा सुल्तान की इंफ्यूलेंसर बनने की जर्नी

  • इंजीनियरिंग के दौरान रमशा ने महसूस किया कि वो पढ़ाई से बोर हो रही हैं और ये वो नहीं है, जो उन्हें पसंद है। रमशा को स्टेज पर रहना पसंद था।
  • उन्होंने कहा, "मैं इंटर-स्कूल, जोनल और राष्ट्रीय स्तर पर वाद-विवाद, कविता और भाषण प्रतियोगिताएं में हिस्सा लेती थी। मैं वॉलीबॉल की नेशनल खिलाड़ी भी रह चुकी हूं।" इसी को देखते हुए रमशा ने यूट्यूब चैनल शुरू करने का फैसला लिया।

रमशा सुल्तान के वीडियोज को लोग क्यों करते हैं पसंद?

  • रमशा बताती हैं, "शुरुआत में मैंने घरेलू उपचार, ब्यूटी टिप्स और लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियोज बनाने शुरू किए। रमजान में दर्शकों के लिए एक विशेष 'रमजान सीरीज' की भी शुरुआत की, जो इंटरनेट पर बहुत पसंद की गई।"
  • इसके बाद उन्होंने महसूस किया कि लोग मोटिवेशनल कंटेंट पसंद कर रहे हैं। जिसे देखते हुए उन्होंने युवाओं पर फोकस रखते हुए ऐसा मोटिवेशनल कंटेंट बनाना शुरू किया, जो फैक्ट्स की बात करता है।

रमशा को करना पड़ता है ट्रोलर्स का सामना

ramsha sultan videos

रमशा कहती हैं, "सोशल मीडिया पर क्रिएटिव होने की वजह से हमें अक्सर बुरे कमेंट्स का सामना करना पड़ता है। हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है और मैं कभी भी नकारात्मकता पर ध्यान केंद्रित नहीं करती हूं। मैं हमेशा वीडियोज को कितना पसंद किया जा रहा है, इस बात से इंस्पायर होती हूं।"

हिजाब पहनने पर ट्रोल क्यों करते हैं लोग?

अक्सर देखा जाता है कि महिलाओं को उनके पहनावे और लुक्स के लिए टारगेट किया जाता है। इस बारे में बात करते हुए रमशा कहती हैं, "यह गलत धारणा है कि मुस्लिम महिलाओं पर हिजाब थोपा जाता है। जब हम 'स्वतंत्रता' के बारे में बात करते हैं, तो हम यह क्यों मान लेते हैं कि महिलाओं के लिए किसी विशेष तरह के कपड़े पहनने से ही आजादी आती है? महिलाओं के कपड़ों का लोगों की सोच से कोई लेना-देना नहीं है। यह पूरी तरह से हमारा फैसला है कि हम क्या पहनना चाहते हैं"

हर महिला को है स्वतंत्रता का आधिकार - रमशा सुल्तान

who is ramsha sultan make videos

महिलाओं के लिए नेतृत्व है और आर्थिक रुप से निर्भरता है को रमशा ने बहुत जरूरी बताया। वो कहती हैं, "मुझे लगता है कि आज के युग में एक महिला को हर तरह से स्वतंत्र होने की जरूरत है। दूसरों से सलाह लेना ठीक है, लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि आप वही करें जो आपको सही लगे। किसी को भी आपके जीवन को नियंत्रित करने का अधिकार नहीं है। भगवान ने आपको पूर्ण बनाया है।"

महिला जागरुकता के लिए काम करती हैं रमशा

रमशा महिलाओं के लिए खास कंटेंट बनाती हैं। "मैं अपने वीडियोज के जरिए मासिक धर्म और मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाती हूं।"

"ये कुछ चीजें हैं जिन पर समाज में चर्चा की जानी चाहिए, ताकि अधिक महिलाएं शिक्षित हो सकें। अलग-अलग प्लेटफॉर्म की मदद से मैं इन मुद्दों पर काम करती हूं।" - रमशा सुल्तान

आज Youtube पर रमशा को 2.39 और Instagram पर 1 मिलियन से ज्यादा लोग पसंद करते हैं। यह साफ बताता है कि लोग उनके वीडियोज को कितना पसंद कर रहे हैं। इस दौरान बेशक उन्हें लोगों की रूढ़िवादी सोच का भी सामना करना पड़ता है। मगर उन्होंने हमेशा सकारात्मकता पर गौर करने और लोगों की बातों से प्रभावित ना होने का फैसला लिया।

इसे भी पढ़ेंःHZ Exclusive: 'वातावरण में ढलना नहीं बल्कि उसे बदलना है..' IAS सोनल गोयल ने दिया महिलाओं को ये संदेश

हरजिंदगी के 'शक्ति रूपेण संस्थिता' अभियान के तहत हम आपके लिए ऐसी ही महिलाओं की कहानी लेकर आएंगे, जो पितृसत्तामक सोच के खिलाफ लड़ रही हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP