herzindagi
bhojpuri actor ravi kishan daughter ishita shukla joins defence forces

भोजपुरी स्टार रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला ने ज्वाइन किया डिफेंस फोर्स

भोजपुरी स्टार रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला ने अग्निपथ योजना के तहत डिफेंस फोर्स को ज्वाइन कर लिया है। उनकी फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-06-30, 17:45 IST

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला ने अपना सपना पूरा कर लिया है और वह डिफेंस फोर्स में शामिल हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर यह खबर काफी वायरल हो रही है। इशिता शुक्ला की उम्र सिर्फ 21 साल है। रवि किशन के फैंस को जब यह जानकारी मिली, तो उन्होंने रवि किशन को अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बधाई दी। 

रवि किशन ने शेयर किया था यह पोस्ट 

 

रवि किशन अपनी बेटी के इस फैसले में पूरी तरह से उनके साथ हैं। इशिता एक एनसीसी कैडेट भी हैं और उन्होंने इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड में भी हिस्सा लिया था। इसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया था। इशिता के पिता रवि किशन ने ट्वीट करके अपनी बेटी को सम्मानित किए जाने की जानकारी शेयर की थी। रवि किशन ने ट्विटर पर कुछ समय पहले ही यह बात पोस्ट की थी कि उनकी बेटी का सपना सेना में जाना है। रवि ने लिखा था, "मेरी बिटिया इशिता शुक्ला, आज सुबह बोली पापा मुझे भी अग्निपथ योजना के तहत सेना में जाना है। मैंने कहा, जरूर जाओ बेटा।" 

इसे जरूर पढ़ें-भोजपुरी फिल्मों में अपना जलवा दिखा चुकी हैं हिंदी सिनेमा की ये अभिनेत्रियां

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दी बधाई 

ravi kishan daughter ishita joins defence forces

आमतौर पर फिल्म स्टार के बच्चे फिल्मों के लाइन में ही अपना करियर बनाते हैं, लेकिन रवि किशन की बेटी इशिता ने एक मिसाल पेश की है। डिफेंस फोर्स में शामिल होने पर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने एक्टर रवि किशन और उनकी बेटी को बधाइयां दी हैं। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा, "फिल्मी स्टार के बच्चे ऐसे होने चाहिए जो देश में अपनी अलग पहचान बनाएं।" वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "एक्टर रवि किशन और उनकी बेटी को बहुत-बहुत बधाइयां"

 इसे जरूर पढ़ें-करोड़ों की मालकिन हैं ये भोजपुरी एक्ट्रेसेस

आपको रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला के बारे में यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

 

Image Credit- twitter 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।