बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी स्टाइलिश लुक्स और अदाकारी को लेकर अक्सर ही लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहती हैं। लेकिन, आज सोशल मीडिया से लेकर गूगल तक, हर जगह एक्ट्रेस दिशा पाटनी की नहीं, बल्कि उनकी बहन खुशबू की चर्चा हो रही है। एक्स इंडियन ऑर्मी ऑफिसर खुशबू पाटनी ने ऐसा कुछ कर दिखाया है कि लोग उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। दरअसल, दिशा पाटनी की बहन खुशबू ने 8 महीने की बच्ची की जान बचाई है। सिर्फ इतना ही नहीं, जिस तरह से खुशबू ने बच्ची को बचाया है वह काबिल-ए-तारीफ है।
View this post on Instagram
दिशा पाटनी की बहन और रिटायर्ड मेजर खुशबू पाटनी ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में खुशबू ने बच्ची को तुरंत उठाया और उसकी देखभाल करती नजर आईं। साथ ही उन्होंने अपील की थी कि अगर आप बरेली से हैं और यह आपकी बच्ची तो हमें बताएं, माता-पिता ने उसे इस जगह कैसे छोड़ दिया, ऐसे माता-पिता पर शर्म आती है।
बच्ची को बचाने वाली वीडियो के बाद खुशबू पाटनी ने एक और भी कई वीडियो शेयर किए हैं। जिसमें से एक में खुशबू बच्ची के साथ अस्पताल में खेलती और उसे हंसाने की कोशिश करती दिखाई दे रही हैं। साथ ही वह वीडियो में कह रही हैं, तुम बहुत स्पेशल बच्ची हो, तुम्हें मारने की कोशिश की गई, लेकिन तुम नहीं मरी। इस वीडियो के कैप्शन में खुशबू ने लिखा- इंसान का दिल भी क्या है? मैं इसे मिस करूंगी। पुलिस को उसके माता-पिता मिल गए हैं। पुलिस की मदद और मेडिकल सपोर्ट का शुक्रिया।
View this post on Instagram
खुशबू पाटनी ने बीती शाम सोशल मीडिया पर बच्ची से जुड़ा पूरा मामला बताते हुए वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि बच्ची की मां ट्रेन से बिहार जा रही थी और पिता को कोई खास परवाह नहीं है। वीडियो में साथ ही खुशबू ने बताया कि मां को खुद नहीं पता कि उन्हें शादी करके लाया गया था या बेचा गया था। पति को पत्नी या बच्ची की खास परवाह नहीं है। साथ ही खुशबू ने बच्ची के भविष्य पर भी चिंता जताई है।
खुशबू की बच्ची को बचाने से लेकर उसकी मां को खोजने तक की वीडियोज पर एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने खूब सारे कमेंट्स किए हैं और अपनी बहन की तारीफों में पुल बांधे हैं। अन्य कई सेलेब्स ने भी खुशबू की वीडियोज पर कमेंट किया है। बता दें, दिशा पाटनी ने फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है तो उनकी बहन ने इंडियन आर्मी में अपनी सेवाएं दी हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बड़ी बहन खुशबू पाटनी हैं। पब्लिक डोमेन में मौजूद जानकारी के मुताबिक, वह 33 साल की हैं और वह इंडियन आर्मी ऑफिसर रह चुकी हैं। एक्स इंडियन आर्मी ऑफिसर फिलहाल अपने पिता जगदीश पाटनी के साथ बरेली में रहती हैं। उनका घर बरेली में पुलिस लाइन के पास है। खुशबू और दिशा के पिता जगदीश पाटनी रिटायर्ड सर्किल ऑफिसर हैं।
खुशबू पाटनी के इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक, वह एक फिटनेस कोच और एंटरप्रेन्योर हैं। साथ ही वह काउंसलर और टैरो कार्ड रीडर भी हैं। वह इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहती हैं और उनके करीब 10 लाख फॉलोअर्स हैं। खुशबू पाटनी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही मोटिवेशनल और फिटनेस वीडियो पोस्ट करती हैं।
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Instagram/Khushboo Patani
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।