महिलाओं की इन अजीबो-गरीब बीमारियों ने हमें ही नहीं डॉक्टर्स को भी कर दिया है हैरान!

दुनिया में बहुत सारी महिलाएं ऐसे हैं जो अजीबो-गरीब बीमारियों की शिकार हैं। बीमारियां भी ऐसी, जिनसे वह खुद ही नहीं बल्कि डॉक्‍टर्स भी बहुत परेशान हैं।

  • Pooja Sinha
  • Her Zindagi Editorial
  • Updated - 2018-02-27, 15:58 IST
woman with rare diesease w

दुनिया में बहुत सारी महिलाएं ऐसे हैं जो अजीबो-गरीब बीमारियों की शिकार हैं।
बीमारियां भी ऐसी, जिनसे वह खुद ही नहीं बल्कि डॉक्‍टर्स भी बहुत परेशान हैं।
जी हां जब आप स्‍कूल या कॉलेज में ग्रुप से अलग रहती हैं तो आपको थोड़ा अजीब लगता होगा, लेकिन ऐसी girl के उत्‍पीड़न के बारे में सोचों, जो अपनी physical appearance को बदल नहीं सकती हैं और कई अलग-अलग नामों से पुकारी जाती हैं। बहुत सी ऐसे महिलाएं जिनकी बॉडी पर जरूरत से ज्यादा बाल हैं और तो और बहुत सी ऐसी महिलाएं भी हैं जिनकी बीमारी ने भयानक रूप ले लिया है। आइए ऐसी ही कुछ महिलाओं के बारे में जानते हैं जिन्‍हें अजीबो-गरीब बीमारी ने घेर रखा है।

Read more: पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को ज्‍यादा परेशान करता है heart disease

woman with rare diesease

बालों वाली लड़की

थाईलैंड की इस लड़की, जिसे दुनिया की सबसे ज्यादा बालों वाली लड़की के तौर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। 17 साल की सुपात्रा की पहचान दुनिया की सबसे ज्यादा बालों वाली लड़की के तौर पर हैं। 2010 में उन्‍हें दुनिया की सबसे ज्‍यादा बालों वाली लड़की का टाइटल दिया गया था। वह एक rare diseases से पीड़ित है जिसमें उसकी बॉडी पर हर जगह बाल उगने लगते है, यहां तक कि उसका चेहरा भी बालों से भरा हुआ है। Bangkok की इस निवासी को Ambras syndrome हैं। जिस भी व्‍यक्ति को यह बीमारी होती हैं उसके हाथ, पीठ, कान और चेहरे पर बाल निकलने लगते हैं। यह बाल लगातार बढ़ते रहते हैं। दुनिया में केवल 50 लोगों को middle age के बाद यह समस्‍या होती है।Suparta कहती हैं कि मैं किसी और से अलग महसूस नहीं करती और स्कूल में मेरे कई सारे दोस्त भी हैं। Suparta अब खुद के बारे में super confident महसूस करती है और उसे अपने बालों के बारे में कोई हिचक नहीं है। वह कहती हैं कि उसके बाल उसे special महसूस कराते हैं और वह उनके साथ comfortable है।

आधा अंग दूसरे हिस्‍से से ज्‍यादा बड़ा हो जाता है

5 साल की लिली माई क्‍वीन एक अजीबो-गरीब बीमारी से जूझ रही है। उसके बॉडी का राइट साइट दूसरे हिस्‍से की तुलना में अधिक तेजी से बढ़ता है। दरअसल, वह Beckwith Wiedemann syndrome नामक बीमारी से जूझ रही है। इस बीमारी में बॉडी के अलग-अलग अंग अलग दर से बढ़ते हैं। बच्‍ची की इस बीमारी के बारे में उस वक्‍त पता चला था, जब वह महज 11 महीने की थी। लिली माई का दायां पैर उसके बाएं पैर से तीन सेंटीमीटर लंबा हो गया था। उसकी जीभ एक तरफ से अधिक लंबी है। इतना ही नहीं उसका दायां हाथ भी बाएं हाथ की तुलना में अधिक लंबा है। उसे अलग-अलग साइज के जूते पहनने पड़ते हैं। माना जा रहा है कि लिली पूरी जिंदगी अब इसी तरह से बढ़ेगी।

tree man syndrome

शरीर पर उग रहा है पेड़

जहां एक और साइंस ने इतनी तरक्‍की कर ली है कि वह हर बीमारी का इलाज खोजने में कामयाब हो गए हैं। वहीं दूसरी तरफ उसे चुनौती देने हर दिन नई बीमारियां भी जन्म लेती जा रहीं हैं। 'ट्री मैन सिंड्रोम' एक ऐसी बीमारी है जिसमें ग्रस्‍त व्‍यक्ति में पेड़ों की छाल जैसी संरचना उभरने लगती है। खासतौर पर उसके हाथ और पैर में। दुनिया में गिने चुने लोग ही इस बीमारी से ग्रस्‍त हैं और अब तक सभी ग्रस्‍त पुरुष ही थे। लेकिन हाल ही में बांग्लादेश में एक बच्ची इस बीमारी से ग्रस्‍त पाई गई है। बांग्लादेश के ग्रामीण इलाके में रहने वाली शहाना खातून की उम्र मात्र 10 साल है। शुरुआत में जब शहाना के चेहरे पर पेड़ की छाल जैसा मस्सा उभरा तो उसके पिता ने इसे गम्भीरता से नहीं लिया लेकिन जब यह उसके चेहरे पर ज्यादा फैलने लगा तो उसके पिता इलाज के लिए बांग्लादेश की राजधानी ढाका में उसे लेकर आ गए। डॉक्टर्स के अनुसार शहाना दुनिया की पहली ऐसी लड़की हो सकती है जो इस बीमारी से पीड़ित है।

खुद को नोचने की है अजीब बीमारी

आपने कई तरह की बीमारियों के बारे में सुना और देखा होगा लेकिन नॉर्थ वेल्‍स में रहने वाली इस महिला को बेहद ही अजीब बीमारी है। यह महिला हर रोज दिन में 3 घंटे खुद को चमड़ी निकालने में बिताती है। जी हां इस महिला को खुद को नोचने की बीमारी है। 34 वर्षीय एली मान नॉर्थ वेल्‍स के फेलिन्‍हेली में अपने परिवार के साथ रहती है। एली एक सायकोलॉजिकल बीमारी से ग्रस्‍त हैं जिसमें वो खुद को नोचने से रोक नहीं पाती। एली बताती हैं कि मुझे अपनी सॉफ्ट स्किन पसंद हैं और ऐसे में जब भी मुझे अपनी बॉडी पर कोई कड़क हिस्‍सा मिलता है मैं उसे नोचने लगती हूं। इस बीमारी के चलते उनकी बॉडी पर कई सारे घाव हो गए हैं। मुझे ज्‍यादातर घाव पैरों में हैं। एली को डर है कि उनकी यह बीमारी उनके बच्‍चों पर गलत प्रभाव डालेगी। एली की इस बीमारी का नाम Obsessive compulsive disorder बताया जा रहा है।

Haemolacria health

रोते समय आंखों से पानी नहीं खून निकलता है

रोते समय हमारी आंखों से पानी निकलता है लेकिन उतर प्रदेश के लखनऊ शहर में रहने वाली ट्विंकल द्विवेदी की आंखों से रोते समय पानी की जगह ब्‍लड निकलता है। जी हां ट्विंकल Haemolacria से ग्रस्त हैं। इसके चलते वह ना सिर्फ खून के आंसू रोती हैं, बल्कि उनकी नाक से भी ब्‍लड निकलता है। ट्विंकल को यह बीमारी कुछ वर्षों पहले हुई थी। कई डॉक्टरी टेस्ट कराने के बाद भी उसकी इस बीमारी का सही कारण नहीं पता चला और ना ही इस बीमारी का कोई इलाज निकल सका।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP