भारत में बीते एक दशक में ब्रेस्ट कैंसर के मामले कई गुना बढ़ गए हैं। जी हां ब्रेस्ट कैंसर पश्चिमी देशों की तुलना में भारतीय महिलाओं को कम उम्र में भी शिकार बना रहा है। भारतीय महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर होने की औसत उम्र लगभग 47 साल है, जो कि पश्चिमी देशों के मुकाबले 10 साल कम है। लेकिन परेशान ना हो क्योंकि सही जानकारी, जागरुकता, थोड़ी सी सावधानी और समय पर इसके लक्षणों की पहचान और इलाज से इस समस्या को हराया जा सकता है।
दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के सीनियर कंस्लटेंट सर्जिकल ओंकोलॉजी, डॉक्टर सिद्धार्थ साहनी के अनुसार, ''ब्रेस्ट कैंसर का कोई एक खास कारण नहीं है। यह फेफड़े के कैंसर की तरह नहीं है, जिसमें अगर आप सिगरेट या तम्बाकू बंद कर दें तो इसे रोका जा सकता है लेकिन ब्रेस्ट कैंसर कई चीजों के कारण होता है। साहनी के मुताबिक ब्रेस्ट कैंसर लाइलाज नहीं है लेकिन इसके लिए इसका सही समय पर पता लगना जरूरी होता है।''
Read more: ब्रेस्ट कैंसर को बढ़ने से रोकने में एक खास किस्म का प्रोटीन है मददगार
साहनी ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा, यह एक ऐसी बीमारी है, जिसका पता लगाकर जड़ से खत्म किया जा सकता है। इसके लिए इसका पता लगाना बहुत जरूरी है और इसके लिए शुरुआती जागरुकता बहुत जरूरी है। इसके लिए हर महिला को अपने आप अपने ब्रेस्ट की जांच करनी चाहिए और किसी भी प्रकार की असामान्य स्थिति में इसकी डॉक्टरी जांच करानी चाहिए। महिलाओं को महीने में एक बार ब्रेस्ट की जांच करनी चाहिए। यह नियमित तौर पर होना चाहिए। इसके लिए खुद को यह समझाना जरूरी है कि यह मेरे लिए नॉर्मल है।
ब्रेस्ट का खुद से चेकअप करने के दौरान किस तरह की दिक्कतों को गम्भीरता से लिया जाना चाहिए? इसे लेकर डॉक्टर साहनी ने कहा, ''एक महिला अपनी ब्रेस्ट को अच्छी तरह जानती है। मसलन, उसका आकार क्या है, इत्यादि। अगर स्वयं जांच के दौरान किसी भी प्रकार की असामान्य बात नजर आती है तो उसकी जांच होनी चाहिए। इस समस्या को टालने से बढ़ जाएगी और इसके बाद एक महिला को उसी के लिए लम्बा इलाज करना होगा।
डॉक्टर साहनी ने कहा, जिन महिलाओं में पीरियड्स आ रहे है, वे पीरियड्स शुरू होने के 10 दिन बाद और जिनके पीरियड्स बंद हो गई है, वे महीने में एक दिन तय करें लें और चेकअप करें। दाहिने हाथ से बाई ब्रेस्ट और बाएं हाथ से दाहिन ब्रेस्ट गोल-गोल घुमाकर देखें और अगर कोई भी असामान्य बात नजर आती है, मसलन किसी भी प्रकार का दर्द या फिर निपल्स से किसी भी प्रकार सा स्राव होता है तो इसकी तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं।
डॉक्टर साहनी के मुताबिक जो महिलाएं 40 साल पार कर गई हैं, उन्हें साल मे एक बार मैमोग्राफी करानी चाहिए। साहनी ने कहा, इस जांच से इस बीमारी का उस समय पता चलता है, जब आपको किसी भी प्रकार की समस्या का अहसास नहीं हो रहा होता है। अगर आपने किसी भी प्रकार की गांठ को नजरअंदाज किया तो वह कैंसर का रूप ले सकता है। बेशक यह जांच थोड़ी महंगी है लेकिन इसी से बचने के लिए जागरुकता और स्वत: जांच बहुत जरूरी है। स्वत: जांच से इस बीमारी का बिना किसी चिकित्सकीय निरीक्षण के पता लगाया जा सकता है और समय रहते इसका इलाज कराया जा सकता है। यहां मैं बताना चाहूं कि मैमोग्राफी के दौरान किसी भी व्यक्ति को रेडियशन से कोई खतरा नहीं होता।
इसे लेकर डॉक्टर साहनी ने कहा, यह एक पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन नाम का एक कम्पाउंड है। ये खाने के पदार्थो में पाए जाते हैं। मेकअप के सामानों में पाए जाते हैं। पालिश में पाए जाए जाते हैं। कास्मेटिक्स में पाए जाते हैं। इनका ब्रेस्ट कैंसर से सीधा सम्बंध है। ये जितने भी उद्योग हैं, वे पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन का उपयोग इसलिए करते हैं क्योंकि इससे उनका उत्पादन खर्च कम होता है। इसे पैरागन फ्री बनाने के लिए खर्च बढ़ जाता है। इसलिए कम्पनियां इससे बचती हैं। यह दुनिया भर में होता है। ब्रेस्ट कैंसर का दूसरा कारण है फास्ट फूड का बढ़ता चलन। इसमें प्रोसेस्ड फूड और शुगर का बहुत अधिक प्रयोग होता है। जितना आप शुगर का उपयोग करेंगे, आप मोटे होंगे और मोटापा कई बीमारियों का घर होता है।
Read more: ब्रेस्ट कैंसर से बचने के लिए आज से ही घर पर करें breast self examination
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।