महिलाओं को हर महीने टाइम पर पीरियड्स होना बहुत जरूरी है। पीरियड मिस होता है, तो सबसे पहले दिमाग में एक ही ख्याल आता है कहीं प्रेगनेंसी तो नहीं? लेकिन जब टेस्ट नेगेटिव आता है फिर भी पीरियड नहीं आता है, तो डरना लाजमी है। कई बार कई महिलाओं के साथ ऐसा होता है कि उनकी मेंस्ट्रुअल साइकिल 35 दिन से ज्यादा लंबी होती है। अगर ऐसा होता है, तो यह सिग्नल है कि आपके शरीर के अंदर कुछ गड़बड़ चल रही है। आइए जानते हैं कि किसी महिला का पीरियड्स 35 दिन से ज्यादा लेट आए तो क्या दिक्कतें हो सकती हैं। एक्सपर्ट काजल अग्रवाल इस बारे में जानकारी दे रही हैं।
एक्सपर्ट के मुताबिक अगर पीरियड लेट है, तो इसका मतलब है कि आपको पीसीओडी या पीसीओएस है। इसके कारण पीरियड 30 से 60 दिन तक लेट हो सकता है। इसमें अंडाशय ठीक से एग रिलीज नहीं कर पाते हैं। इसके वजह से चेहरे पर बाल , मुंहासे और वजन बढ़ा जासे लक्षण भी देखे जाते हैं।
प्रोलैक्टिन एक ऐसा हार्मोन है, जो दूध बनने में मदद करता है। लेकिन जब ये शरीर में जरूरत से ज्यादा बनने लगे, तो यह पीरियड को डिले कर सकता है। हाई प्रोलैक्टिन ओव्यूलेशन रोक देता है। ब्लड टेस्ट के जरिए इसका पता लगाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- पीरियड्स से जुड़ी इन 7 बातों का असल जिंदगी से दूर-दूर तक नहीं है नाता
लंबे समय तक अगर आप स्ट्रेस में रही हैं, तो आपका पीरियड लेट हो सकता है। इससे हार्मोनल बैलेंस बिगड़ जाता है। हाइपोथैलममस और पिट्यूटरी ग्लैंज ,जे पीरियड्स को कंट्रोल करते हैं, स्ट्रेस से प्रभावित होते हैं।
हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image Credit- freepik, shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।