मेनोपॉज के लक्षण रात के वक्त ही क्यों ज्यादा परेशान करते हैं?

मेनोपॉज से हर महिला को एक न एक दिन गुजरना पड़ता है। इसके कई लक्षण नजर आते हैं, हालांकि ये लक्षण रात के वक्त ज्यादा बढ़ जाते हैं। जानते हैं इसके पीछे का कारण क्या है?
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-11-02, 12:30 IST
image

मेनोपॉज एक नेचुरल प्रोसेस है जिससे हर महिलाओं को एक उम्र के बाद गुजरना पड़ता है। यह वह स्थिति होती है जब किसी महिला का मासिक धर्म बंद हो जाता है। इस चरण के बाद महिलाओं का जीवन पूरी तरह से बदल जाता है। मां बनने की क्षमता खत्म हो जाती है। इस दौरान हार्मोन के स्तर में परिवर्तन होता है। जिसके कारण कई सारी दिक्कतों से जूझना पड़ता है। जैसे मूड स्विंग, नींद की कमी, जोड़ों में दर्द, स्तनों में दर्द, थकावट, योनी में सूखापन, हॉट फ्लैशेज यीनी अचानक से गर्मी महसूस होना। माना जाता है कि मेनोपॉज के लक्षण रात के वक्त ज्यादा परेशान करते हैं। आइए जानते हैं ऐसा क्यों होता है। इसको लेकर हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बात की। Dr. Ruchi Srivastav, Senior Consultant, Dept of Obst & Gynae, Sharda Care Hospital ने इस बारे में जानकारी साझा की है।

woman-with-sign-menopause-hormone-replacement-therapy-generative-ai-image_87646-16420

मेनोपॉज के दौरान एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर कम हो जाता है। एस्ट्रोजन शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करता है। जब इसका स्तर गिरता है तो अचानक हॉट फ्लैश, रात में पसीना आने लगता है जो नींद में बाधा डालता है।

हार्मोनल बदलाव मूड और चिंता को भी प्रभावित करते हैं। यह भावनाएं नींद में जाने और बने रहने में कठिनाई पैदा कर सकते हैं। वही रात में शरीर स्वाभाविक रूप से ठंडा होता है, ताकि आराम किया जा सके, लेकिन जब हॉट फ्लैश होता है तो यह प्रक्रिया बाधित हो जाती है जिससे असहजता महसूस होती है नींद में रुकावट आती है।

मेनोपॉज के दौरान कॉर्टिसोल जिसे तनाव हार्मोन के नाम से जाना जाता है, रात में बढ़ने लगता है। यह बढ़ोतरी चिंता या बेचैनी के कारण होती है, जो मेनोपॉज के बदलाव से उत्पन्न होती है। इससे नींद की समस्याएं और बढ़ जाती है।


यह भी पढ़ें-PCOD की वजह से लटक गया है पेट? रोजाना करें ये 10 काम, तेजी से कम होगी चर्बी

menopause symptoms (2)

इसके अलावा एक और महत्वपूर्ण कारण है, शरीर की जैविक घड़ी जो नींद और जागने के चक्र को नियंत्रित करती है। मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल उतार चढ़ाओ के कारण यह जैविक घड़ी प्रभावित होती है, इसके परिणाम स्वरुप अनिद्रा और आरामदायक नींद लेने में दिक्कत होती है। यह सभी हार्मोनल परिवर्तन और शारीरिक प्रतिक्रियाएं मिलकर रात में मैं पॉज के लक्षण बढ़ाते हैं

यह भी पढ़ें-PCOD के लक्षणों को मैनेज कर सकते हैं ये 4 मसाले, जानें डाइट में शामिल करने का सही तरीका और समय


इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP