क्या आपका पेट हमेशा फूला हुआ रहता है?
क्या पेट में हमेशा भारीपन महसूस होता है?
क्या हल्का खाना खाने के बाद भी ब्लोटिंग होती है?
अगर ऐसा है, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। ब्लोटिंग को दूर करने में कई घरेलू नुस्खे कारगर हैं। वहीं, सबसे बहले आपको इसके कारणों को समझना चाहिए। अक्सर लोग पेट से जुड़ी दिक्कतों को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन, असल में हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम बहुत जटिल है और इसमें कोई भी गड़बड़ी होने पर इसके कई लक्षण नजर आते हैं और इसका असर हमारे पूरे शरीर पर होता है। हमेशा पेट फूला हुआ महसूस होने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन राधिका गोयल दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
बहुत अधिक या जल्दी-जल्दी खाना
अगर आप बहुत हैवी खाना खाती हैं या खाने को बिना चबाए बहुत जल्दी खाती हैं, तो यह भी ब्लोटिंग का एक कारण हो सकता है। दरअसल, हैवी फूड या जल्दी-जल्दी खाना खाने से पेट फैलता है और इसमें हवा भर जाती है और इसके कारण ब्लोटिंग हो सकती है। इसलिए, छोटे पोर्शन में खाना खाएं और खाने को अच्छे से चबाएं।
पेट में अधिक गैस का बनना
कई बार बीन्स, दालें, क्रूसिफेरस सब्जियां और भी कई चीजों को खाने से पेट में गैस बनने लगती है। अगर आप खाना खाने के बाद एक जगह बैठे रहते हैं, फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते हैं, तो भी ऐसा हो सकता है। पेट में हमेशा गैस रहने की वजह से भी पेट फूला हुआ महसूस होता है।
फूड इनटॉलरेंस
कुछ लोगों को खाने की कुछ चीजों से एलर्जी होती है या इन चीजों को पचाने में मुश्किल होती है। लैक्टोस इंटॉलरेंस, ग्लूटेन सेंसिटिविटी और फूड एलर्जी की वजह से भी कुछ चीजों को पचाने में मुश्किल हो सकती है और इसकी वजह से पेट फूलने लगता है।
कब्ज
अगर आपका पेट रोज साफ नहीं होता है, आंतों में स्टूल जमने लगता है और इसकी वजह से भी बाउल मूवमेंट स्लो हो जाता है और इसके कारण पेट फूलने लगता है। कब्ज की वजह से भी आपको ब्लोटिंग महसूस होती है। इसलिए, पेट का रोज सही से साफ होना जरूरी है।
यह भी पढ़ें- पेट की गैस ने कर दिया है परेशान आजमाएं नानी मां का यह देसी नुस्खा
हार्मोनल बदलाव
हार्मोनल उतार-चढ़ाव की वजह से भी पेट फूला हुआ हसूस होने लगता है। पीएमएस या मेंस्ट्रुएशन के दौरान भी वॉटर रिटेंशन और ब्लोटिंग हो जाती है। यह काफी नॉर्मल है और लगभग सभी महिलाओं को यह दिक्कत होती है।यह भी पढ़ें- दाल खाने के बाद हो जाती है ब्लोटिंग, आजमाएं ये उपाय
अगर आपका पेट हमेशा फूला हुआ रहता है, तो इसके कारणों पर जरूर ध्यान दें। ब्लोटिंग को दूर करने के लिए, आप कुछ देसी नुस्खों की मदद भी ले सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों