दाल हमारी रोजमर्रा की डाइट का एक बेहद जरूरी हिस्सा है। यह प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है। हालांकि कुछ ऐसे लोग हैं जो दाल खाने के बाद पेट फूलना और गैस की समस्या का सामना करते हैं। इसके कारण काफी असहजता महसूस होती है। कई लोग इसी चक्कर में दाल खाना छोड़ देते हैं, ऐसे में उन्हें सही पोषक तत्व नहीं मिल पाता है।
अगर आपको भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है तो दाल छोड़ देना उपाय नहीं है। आप कुछ आसान उपायों को अपना कर दाल खाने के बाद होने वाली इस दिक्कत से बच सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर ने कुछ टिप्स बताए हैं, चलिए नजर डालते हैं इन पर।
View this post on Instagram
हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर बताती हैं कि अगर आप दाल खाना चाहते हैं तो दाल को रात भर भिगोकर रखें,अगर रात भर नहीं भिगो सकते हैं तो इसे पकाने से 6 घंटे पहले सेब का सिरका डालकर भिगोने के लिए रख दें। ऐसा करने से इसे आसानी से पचाया जा सकता है।
जब भी दाल बनाएं, इसमें नींबू का रस डालकर जरूर खाएं। नींबू में विटामिन सी भरपूर होता है, जो पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर बनाता है। इसके अलावा नींबू से पेट में गैस बनने की समस्या भी कम होती है। यह पीएच को संतुलित करता है।
यह भी पढ़ें-क्या डिटॉक्स डाइट से जल्दी वेट लॉस होता है ?
अक्सर हम दाल में तड़का लगाते हैं, इसमें तड़का लगाते वक्त आप हींग, जीरा, अदरक और कड़ी पत्ते जैसे मसाले का इस्तेमाल करें। यह पाचन में मददगार होते हैं। इससे गैस और सूजन कम होती है। पेट हल्का महसूस होता है।
दाल को सिर्फ एक ही तरह से ना खाएं, इसे अलग-अलग रूपों में खाने से पचने में आसानी होती है और पोषक तत्वों का अवशोषण भी बेहतर होता है। आप इसे खिचड़ी के रूप में खाएं, यह हल्की होती है और आसानी से पच जाती है। इसके अलावा आप डोसा और इडली बनाकर भी खा सकते हैं।
यह भी पढ़ें-किडनी स्टोन के मरीज इस तरह से रखें डाइट का ध्यान, कम होगी परेशानी
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।