herzindagi
image

पैर के तलवे ठंडे रहते हैं और शरीर गर्म रहता है ? हो सकती है इन चीजों की कमी

क्या आपके शरीर का तापमान नॉर्मल रहता है और पैर के तलवे ठंडे रहते हैं। अगर हां, तो आपके शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। आइए जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-07-22, 15:50 IST

हम में से कई ऐसे लोग हैं जिनका शरीर गर्म रहता है, लेकिन पैर के तलवे हमेशा ठंडे रहते हैं। अक्सर इस बात को लोग नजरअंदाज कर देते हैं।  लेकिन, इसे मामूली ना समझे।  यह आपके शरीर में कुछ जरूरी पोषक तत्वों या हार्मोन के असंतुलन का संकेत हो सकता है। अगर आपके साथ भी यही समस्या है, तो आज हम आपको इस आर्टिकल में इसके कारण बता रहे हैं। इस बारे में हमारे साथ जानकारी साझा कर रही हैं, डाइट एक्सपर्ट काजल अग्रवाल।

शरीर गर्म रहता है, लेकिन तलवे ठंडे रहते हैं

एक्सपर्ट की माने, तो जब आपके शरीर में आयोडीन की कमी हो जाती है, तो इसके कारण आपके पैर ठंडे रह सकते हैं। बता दें कि आयोडीन थायराइड हार्मोन के उत्पादन के लिए जरूरी है, जो शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करता है। जब इसकी कमी होती है, तो थायराइड हार्मोन का उत्पादन कम हो जाता है, जिससे मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। इससे शरीर कम गर्मी पैदा करता है, जिसे हाथ पैर ठंडे रह सकते हैं।

Main (9)

हमारे शरीर में कई तरह के हार्मोन होते हैं,जो शरीर के तापमान और ब्लड सर्कुलेशन को नियंत्रित करते हैं। अगर इनमें असंतुलन पैदा हो जाए तो पैर ठंडा रह सकते हैं।

 यह भी पढ़ें-क्या आपकी भी उम्र 25 से 35 साल के बीच हैं? जरूर करवाएं ये 4 टेस्ट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dietician Kajal Aggarwal ✨Clinical Dietician ✨PCOD Expert. (@dietician_kajalaggarwal)

वहीं जब आपके शरीर में हेल्दी रेड ब्लड सेल्स नहीं होते हैं, तो एनीमिया की समस्या पैदा हो सकती है। इससे भी पैरों में ठंडक महसूस हो सकती है। खून की कमी होने से पैरों तक ब्लड का सर्कुलेशन धीमा हो जाता है। रक्त को पैरों तक पहुंचने में ज्यादा समय लगता है। इससे भी पैरों में ठंडक महसूस होती है।

अगर आपको लगातार इस तरह की शिकायत बनी रहती है, तो आपको डॉक्टर से मिलकर चेकअप करवाना चाहिए।

 यह भी पढ़ें-महिलाएं रोज सिर्फ 1 मिनट इस जगह टैपिंग करें, ब्रेस्‍ट रहेंगे हमेशा हेल्‍दी और सुडौल

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:shutterstocks

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।