herzindagi
image

क्यों दिन के बजाय रात को ही ज्यादा बिगड़ती है तबियत? डॉक्टर से जानें

क्या आपने कभी इस बात को नोटिस किया है कि अक्सर दिन के बजाय रात को की लोगों की तबियत क्यों बिगड़ती है या रात को हम अधिक बीमार क्यों महसूस करते हैं, चलिए इसका कारण एक्सपर्ट से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-12-05, 12:29 IST

हम सभी भी न कभी बीमार होते हैं। बुखार, सिरदर्द या कुछ और...सेहतमंद रहने की लाख कोशिश करने के बाद भी, कभी न कभी..कोई न कोई बीमारी हमें घेर लेती है। यूं तो बीमार किसी भी उम्र में...किसी भी वक्त में हो सकते हैं लेकिन क्या आपने कभी नोटिस किया है कि अक्सर लोगों की सेहत रात को ही बिगड़ती है...अगर किसी की तबियत पहले से भी खराब है, तो रात में इसके लक्षण ज्यादा महसूस होते हैं...क्या वाकई ऐसा है या यह सिर्फ भ्रम है, और अगर ऐसा है, तो क्या इसके पीछे कोई मेडिकल रीजन है, यह सवाल हमारे मन में भी उठा और यह सवाल लेकर हम डॉक्टर से पास पहुंचे और उनसे जानने की कोशिश की कि क्या वाकई सेहत रात को ही बिगड़ती है। इस बारे में डॉक्टर विनीत बंगा जानकारी दे रहे हैं। वह फोर्टिस हॉस्पिटल, फरीदाबार में न्यूरोलॉजी विभाग के डायरेक्टर हैं।

क्यों दिन के बजाय रात को ही ज्यादा बिगड़ती है तबियत? (Why do health symptoms get worse at night?)

why health deteiroate at night

  • एक्सपर्ट का कहना है कि कई लोग इस बात को नोटिस करते हैं कि उनकी तबियत दिन के बजाय रात को ज्यादा बिगड़ती है। यह कोई भ्रम नहीं है बल्कि इसके पीछे मेडिकल कारण हैं।
  • शरीर की नेचुरल कार्डियक रिदम इसमें अहम रोल प्ले करती है। दरअसल, शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक कई प्रोसेस को रेगुलेट करती हैं। इसमें हार्मोन रिलीज, टेम्परेचर कंट्रोल और इम्यून रिस्पॉन्स शामिल हैं। इसकी वजह से रात के वजह तबियत अधिक बिगड़ सकती है।
  • रात में, शरीर के कुछ फंक्शन जैसे डाइजेशन और सर्कुलेशन धीमे हो जाते हैं क्योंकि शरीर आराम कर रहा होता है। इसकी वजह से सांस से जुड़ी दिक्कतें और जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें- किचन में मौजूद ये 5 चीजें खराब कर रही हैं आपकी तबियत, आज ही करें बाहर

health at night

  • कुछ लोगों के लिए अस्थमा की दिक्कत भी रात में अधिक बढ़ जाती है। ऐसा शरीर में कोर्टिसोल लेवल में बदलाव के कारण होता है। यह इस समय कम होत जाता है और इसकी वजह से शरीर को इंफ्लेमेशन से लड़ने की ताकत कम हो जाती है।
  • इसके अलावा, रात में लेटने की वजह से एसिड रिफ्लक्स और नाक से जुड़ी दिक्कतें बढ़ जाती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि लेटे रहने पर, ग्रेविटी, म्यूकस के बाहर निकलने और पेट के एसिड के मूव करने में सपोर्ट नहीं करती है।
  • रात के समय हमारा इम्यून सिस्टम भी ज्यादा एक्टिव हो जाता है। इसकी वजह से कुछ प्रोटीन का रिलीज होना बढ़ जाता है। इससे यूं तो शरीर को इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है लेकिन कई बार इस प्रोसेस की वजह से इंफ्लेमेशन और बुखार हो सकता है।
  • रात के समय, स्ट्रेस और एंग्जायटी भी अधिक होती है और इसके कारण, दर्द और डिस्कम्फर्ट बढ़ सकता है।

 

यह भी पढ़ें- थोड़ी देर सो जाओ अच्छा लगेगा... तबीयत खराब हो या मन, सोने से हमें अच्छा फील क्यों होता है?

सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी आदतों को अपनाना बहुत जरूरी है। साथ ही, अगर आपको तबियत खराब लगे, तो नजरअंदाज करने के बजाय, तुरंत डॉक्टरी सलाह लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।