अच्छी सेहत के लिए क्यों जरूरी है हैंड हाइजीन? एक्सपर्ट से समझें

आजकल लोग हर कुछ दिनों पर बीमार पड़ जाते हैं, इसके पीछे की वजह हैंड हाइजीन की कमी होती है। दरअसल हैंड हाइजीन सेहतमंद जीवन की पहली और सबसे जरूरी कड़ी है।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-06-17, 17:09 IST
image

बचपन से ही हम सभी को हाथ धोना सिखाया जाता रहा है। यह सभी आदतों में से सबसे जरूरी आदत है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आप हैंड हाइजीन मेंटेन रखती हैं यानी कि हाथ की सफाई ठीक से करती हैं, तो आप एक सेहतमंद जिंदगी जी सकती हैं। यह सेहतमंद जीवन की पहली और सबसे जरूरी कड़ी है। आईए जानते हैं, अच्छी सेहत के लिए हैंड हाइजीन क्यों जरूरी है।

हैंड हाइजीन क्यों जरूरी है?

high-angle-woman-washing-hands

इस कनेक्शन को हम ऐसे समझ सकते हैं कि इन्हीं हाथों से हम सभी काम करते हैं। जैसे हेयर कॉम्ब करना, कपड़े धोना, वॉशरूम जाना, हमारे हाथ , हर वक्त कोई ना कोई एक्टिविटी करते ही रहते हैं। ऐसे में अगर आप के हाथों पर बैक्टीरिया, वायरस या किसी तरह की गंदगी चिपकी होगी, जब आप खाना खाएंगे तो वह गंदगी आपके खाने के साथ आपके शरीर के अंदर भी जाएगी। इससे आपको संक्रमण हो सकता है। कई तरह की गंभीर बीमारी भी हो सकती है।

हाथ बीमारियों के सबसे बड़े कैरियर होते हैं। अगर गंदे हाथों से आप अपना मुंह छूते हैं। आंख रगड़ते हैं, तो यह कीटाणु हमारे शरीर में चले जाते हैं, हमें बीमार कर सकते हैं। कई बार गंदे हाथों से गाल वगैरह छू लेने से पिंपल भी हो जाते हैं। यही वजह है कि जब कोरोना का प्रकोप आया था, तब हैंड वॉश को सबसे ज्यादा लाजमी कर दिया गया था। मतलब आपको हर कुछ देर पर हाथ धोना है, ताकि इसके ऊपर जो भी गंदगी है वह खत्म हो जाए और आप बीमारियों से बच जाए।

हाथों से फैलने वाली आम बीमारियां

  • सर्दी-जुकाम और फ्लू
  • डायरिया
  • पेट के संक्रमण
  • फूड पॉइज़निंग
  • कोविड 19
  • आंखों और त्वचा का संक्रमण

कब हाथ धोना सबसे जरूरी हो जाता है?

  • खाना खाने से पहले और बाद में
  • टॉयलेट से आने के बाद
  • बाहर से घर आने पर पहले
  • किसी बीमार व्यक्ति को छूने के बाद
  • खांसनें या छींकने के बाद
  • हाथ में धूल लग जाए तब
  • नाक में उंगली डालने के बाद
  • डाइपर बदलने से पहले और बाद में
  • जूता पहनने के बाद में

हाथ धोने का सही तरीका क्या है?

woman-washing-her-hands-bathroom

  • सबसे पहले हाथ को पानी से गीला करें।
  • अब साबुन लगाएं और अच्छे से हथेलियों, उंगलियों नाखूनों को रगड़ें।
  • कम से कम 20 सेकेंड तक रगड़ें
  • पानी से अच्छी तरह से धोएं।
  • तौलिया और टिशू से सुखाएं।

यह भी पढ़ें-क्या थायराइड के कारण मां बनने में रुकावट पैदा हो सकती है?

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP