herzindagi
tips to identify genuine and fake masks during the covid 19 surge in india

कोविड 19 के लगातार बढ़ते केस में सिर्फ मास्क पहनना नहीं, सही चुनना भी जरूरी है...जानिए कैसे करें असली-नकली की पहचान

आजकल भारत समेत पूरी दुनिया में कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि हमें सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना, सैनिटाजेशन का ध्यान रखना और भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहना चाहिए। ऐसे में, एक बार फिर बाजार में मास्क की मांग बढ़ गई है और नकली मास्क भी खूब बिक रहे हैं। इसलिए, आपके लिए असली और नकली मास्क की पहचान करना बहुत जरूरी है।
Editorial
Updated:- 2025-05-29, 22:27 IST

एक बार फिर भारत समेत दुनिया भर में कोविड-19 ने दस्तक दे दी है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह ओमिक्रॉन का नया वैरिएंट NB.1.8.1 है और इसका पॉजिटिविटी रेट 11% से ज्यादा देखा गया है। अच्छी बात यह है कि वैक्सीनेशन और पहले हुए वायरस की वजह से हमारे शरीर में अभी भी कुछ हद तक इम्यूनिटी मौजूद है, इसलिए यह वैरिएंट अब तक ज्यादा जानलेवा साबित नहीं हुआ है। लेकिन, सावधानी बरतना अभी भी जरूरी है।

डॉक्टरों ने सलाह दी है कि हमें फिर से मास्क पहनने, भीड़भाड़ वाली जगहों से बचने, हाथों को सैनिटाइज करने और कोई भी लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टर से संपर्क करने की आदत डालनी होगी। वहीं, आजकल बाजार में नकली मास्क काफी बिक रहे हैं, खासकर N95 और KN95 जैसे मास्क के नाम पर। ये मास्क दिखने में तो असली लगते हैं, लेकिन ये सुरक्षित नहीं होते।

आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि असली और नकली मास्क की पहचान कैसे करें

इसे भी पढ़ें- पाचन से लेकर इम्यूनिटी बूस्ट करने तक,आम के पत्ते का सेवन करने से मिलते हैं ये 5 फायदे

क्यों जरूरी है असली और भरोसेमंद मास्क पहनना?

How to spot counterfeit masks

साल 2020 में जब पहली बार कोविड-19 भारत में आया था, तब इससे बचने के लिए लोगों ने मास्क लगाना और हाथों को सैनिटाइज करना शुरू किया था। कोरोना से बचने के लिए N95 मास्क बनाए जाते हैं, जो हवा में मौजूद 95% हानिकारक कणों को रोकने में सक्षम होते हैं। ये मास्क केवल दिखने में अलग नहीं होते, बल्कि इन्हें खास तरीके से टेस्ट करके अमेरिका में National Institute for Occupational Safety and Health जैसी संस्थाएं प्रमाणित करती हैं। भारत में यह काम भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards) द्वारा किया जाता है।

असली मास्क है या नकली? लेबल और सर्टिफिकेट से पहचानें

  • असली N95 मास्क पर NIOSH लिखा होता है और साथ में एक कोड नंबर भी होता है।
  • भारत में बने N95 मास्क पर BIS का ISI मार्क लगा होता है।
  • मास्क पर कंपनी का नाम, मॉडल नंबर, बैच या लॉट नंबर साफ-साफ लिखा होता है।
  • असली मास्क पर लिखा होता है कि वह किस सुरक्षा स्टैंडर्ड को फॉलो करता है। जैसे- NIOSH-42CFR84 (अमेरिका के लिए) और IS 9473:2002 (भारत के लिए)।

इसे भी पढ़ें- इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार है शहद, जानिए कैसे

नकली मास्क की पहचान कैसे करें?

आपको ध्यान देना होगा कि नकली N95 मास्क पर गलत, धुंधला या सर्टिफिकेशन से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दर्ज होती है।

नकली और असली मास्क में फर्क कैसे करें?

Authentic N95 mask check India,

  • अगर आप ध्यान देंगे तो मास्क के डिजायन और उसके Construction को देखकर भी आप असली और नकली का फर्क कर सकते हैं। 
  • असली N95 मास्क में आम तौर पर दो स्ट्रैप होते हैं, जो सिर के पीछे बंधते हैं। इससे मास्क चेहरे पर अच्छे से फिट हो जाता है और हवा अंदर नहीं जाती है। यदि मास्क में केवल ईयर लूप्स हैं, तो आपको समझ जाना चाहिए कि यह नकली N95 हो सकता है।
  • असली N95 मास्क में बिना बुना हुआ कपड़ा होता है और उसमें 3 या उससे ज्यादा लेयर होती हैं, जबकि नकली मास्क का कपड़ा पतला, सस्ता और अजीब सा होता है।
  • असली मास्क में एक मजबूत और एडजस्टेबल नोज क्लिप होती है, जिससे मास्क नाक पर अच्छे से फिट रहता है, जबकि नकली मास्क में नोज क्लिप अच्छे से फिट नहीं होती है।

हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - freepik 


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।