किसी को छूने पर क्यों लगता है इलेक्ट्रिक शॉक, जानिए शरीर से जुड़ा ये रोचक फैक्ट

क्या आपने कभी जानने की कोशिश की है कि आखिर किसी और को छूने पर आपको करंट क्यों लगता है?

how to maintain static elecricity

हमारा शरीर बेहद रोचक है और कभी-कभी हमें कुछ ऐसी चीजें देखने को मिलती हैं जिनके बारे में शायद पहले हमें पता ही नहीं था कि शरीर ऐसा कुछ भी कर सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आपका शरीर क्या कर सकता है इस बारे में आपको तो पता ही होगा, लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं जिनके बारे में हम अंदाज़ा नहीं लगा पाते हैं।

उदाहरण के तौर पर सिर्फ सर्दियों में ही मुंह से भाप क्यों निकलती है या फिर किसी को छूने पर एकदम से हमें करंट क्यों लगता है। ऐसा कितनी बार हुआ होगा कि आपको किसी और को छूने पर या फिर किसी चीज़ को छूने पर करंट लगा हो या फिर स्टैटिक इलेक्ट्रिसिटी की वजह से बाल खड़े हो गए हों।

ऐसा हम सभी के साथ कभी ना कभी हुआ होगा, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है और हमारा शरीर आखिर इलेक्ट्रिसिटी क्यों पैदा करता है।

electricity static

इसे जरूर पढ़ें- आखिर सर्दियों में क्यों निकलती है मुंह से भाप, जानें आपके शरीर से जुड़ा ये फैक्ट

मौसम बदलने पर ज्यादा लगता है करंट-

सबसे ज्यादा करंट तब लगता है जब मौसम बदलता है और ऐसा सर्दी के मौसम में होता है। दरअसल, यहां भी वही मुंह से भाप निकलने वाला लॉजिक होता है। हवा में नमी खत्म होने के कारण इंसानी शरीर से इलेक्ट्रॉन निकलते हैं। ये शरीर में पैदा होते हैं और क्योंकि मौसम ठंडा होता है और इलेक्ट्रॉन नेगेटिव या पॉजिटिव दोनों हो सकते हैं, ऐसे में अगर हम किसी अपोजिट इलेक्ट्रॉन वाले के हाथ से हाथ मिलाते हैं तो हमें करंट लगता है।(क्या है फैट?)

ऐसा कई बार कुछ चीज़ों को छूने से भी हो सकता है। जैसे आप स्वेटर आदि उतारते हैं तो इलेक्ट्रिसिटी पैदा होती है और हमारे बालों में भी ये दिखती है। यहां आपको एक चीज़ समझने की जरूरत है कि जो इलेक्ट्रॉन हमारे शरीर में पैदा होते हैं वो अधिकतर निगेटिव होते हैं, लेकिन ऐसा हो सकता है कि सामने वाले के शरीर में ऐसा कुछ ना हो और पॉजिटिव चार्ज (मैग्नेटिक एनर्जी) हो और इसलिए कई बार बहुत जोर से दो लोगों को करंट लगता है।

आखिर सिर्फ सर्दियों में ही क्यों होता है ऐसा?

अब आप सोचेंगे कि आखिर ऐसा क्या है कि सिर्फ सर्दियों में ही इस तरह से करेंट लगता है तो उसका कारण है मौसम की नमी। दरअसल, गर्मी के मौसम में हवा की नमी ज्यादा होती है और इससे त्वचा पर इलेक्ट्रॉन विकसित नहीं हो पाते हैं। यही कारण है कि इस मौसम में हमें कम करंट लगता है।(शरीर के बारे में ये फैक्ट्स क्या जानते हैं आप)

इसे जरूर पढ़ें- महिलाओं के शरीर से जुड़ी ये 6 बातें कम ही लोग जानते होंगे

ये शरीर की नेचुरल प्रक्रिया है और अगर आपके साथ ऐसा नहीं भी होता है तो कोई बड़ी बात नहीं है। कुछ लोगों के साथ ये बहुत ज्यादा होता है और सर्दी का मौसम उनके लिए हमेशा करेंट लगने वाला मौसम बन जाता है।

ये नॉर्मल बॉडी से जुड़ा फैक्ट है और इसे लेकर बिल्कुल घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा कभी नहीं होता कि इसकी वजह से किसी को चोट लग जाए। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP