herzindagi
image

पीरियड्स में ज्यादा नींद क्यों आती है?

क्या पीरियड के दौरान आपको भी ज्यादा नींद आती है। क्या आपको मालूम है इसके पीछे का कारण, यहां जानिए विस्तार से।
Editorial
Updated:- 2024-12-20, 22:34 IST

पीरियड्स महिलाओं को होने वाली एक ऐसी समस्या है जिससे महिलाओं को हर महीने गुजरना पड़ता है। यह हर महिला को होना बेहद जरूरी है। पीरियड्स के दौरान कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जैसे पेट में दर्द, पीठ में दर्द, मूड स्विंग्स, ब्लोटिंग वगैरह-वगैरह। वहीं बहुत सारी महिलाएं शिकायत करती हैं कि उन्हें पीरियड्स में बहुत ज्यादा नींद आती है। अगर ऐसा होता है तो लिए जान लेते हैं इसके पीछे का कारण क्या है। इसको लेकर हमने लेडी डॉक्टर नाहिद आफरीन से जानकारी ली ।

पीरियड में क्यों आती है ज्यादा नींद?

menstrual cycle

महिला सेक्स हार्मोन प्रोजेस्टेरोन या एस्ट्रोजन हार्मोन में बदलाव के कारण थकान और कमजोरी हो सकती है। शरीर को आराम की आवश्यकता महसूस हो सकती है। यही वजह है कि शरीर अधिक नींद की मांग करता है।

पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग होती है, जिस वजह से शरीर में खून की कमी हो सकती है। इस कारण थकान और कमजोरी महसूस होती है। इस स्थिति में भी शरीर को अधिक आराम की जरूरत होती है, जो नींद के रूप में सामने आता है।

अगर किसी महिला को पहले से ही खून की कमी हो और उनके पीरियड्स में भी भारी रक्तस्राव हो तो इस शरीर में अतिरिक्त थकान और कमजोरी हो सकती है। इसके कारण भी नींद में वृद्धि हो सकती है।

यह भी पढ़ें-सोते वक्त आप भी लेते हैं जोर-जोर से खर्राटे, जरूर कराएं ये टेस्ट

womens health,पीरियड्स

पीरियड्स के पहले दिन होने वाली तीव्र ऐंठन और दर्द के कारण महिलाएं रात को सो नहीं पाती हैं। इस दर्द के कारण अगली सुबह अधिक थकान और नींद महसूस हो सकती है, जिससे ज्यादा नींद आ सकती है।

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को मानसिक और भावनात्मक तनाव से भी गुजरना पड़ता है। चिड़चिड़ापन, घबराहट मूड स्विंग, इन मानसिक दबाव के कारण भी शरीर अधिक आराम चाहता है। यह सभी कारण मिलकर पीरियड्स के दौरान नींद में वृद्धि का कारण बनते हैं। यह एक सामान्य प्रक्रिया है जो की पीरियड खत्म होने के बाद ठीक हो जाती है और ऐसा हर महिला के साथ हो जरूरी नहीं है।

यह भी पढ़ें-ब्लैक प्लास्टिक कंटेनर में खाना स्टोर करने से क्या होता है?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।