बच्चे की हेल्थ के लिए साफ-सफाई बहुत जरूरी होती है। ऐसे में घर को साफ-सुथरा रखने के साथ-साथ बच्चे की चीजों को भी कीटाणु फ्री रखना होता है। अब सवाल उठता है कि बच्चों की चीजों को बैक्टीरिया और जर्म्स से कैसे दूर रखा जाए।
बच्चे की दूध की बोतल, तीथर और ब्रेस्ट पंप जैसी चीजों को साफ करने के लिए साबुन और पानी काफी नहीं होता है। ऐसे में स्टीम स्टरलाइजेशन किया जाता है। स्टीम स्टरलाइजेशन क्या है और यह बच्चों की चीजों के लिए क्यों जरूरी होता है यह हमें राजेश वोहरा ने बताया है। राजेश वोहरा, Artsana India (Chicco) के सीईओ हैं।
स्टीम स्टरलाइजेशन क्या होता है?
एक्सपर्ट के मुताबिक, तेज हीट और स्टीम की मदद से नुकसान पहुंचाने वाले जर्म्स और बैक्टीरिया को बच्चों के सामान से हटाया जा सकता है। स्टीम स्टरलाइजेशन बच्चों की दूध की बोतल, ब्रेस्ट पंप और बच्चों के अन्य सामान को साफ करने के लिए एक नेचुरल तरीका माना गया है।
इसे भी पढ़ें: न्यूबॉर्न बेबी की पहले 28 दिन करें स्पेशल केयर, एक्सपर्ट से समझें कैसे
स्टीम स्टरलाइजेशन के लिए सिर्फ पानी की जरूरत होती है, जिसे उबालने पर स्टीम बनती है। इस प्रोसेस में किसी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं होता है। चीजों के साथ बच्चों की साफ-सफाई भी बहुत जरूरी मानी जाती है।
स्टीम स्टरलाइजेशन कैसे काम करता है?
एक्सपर्ट के मुताबिक, स्टीम स्टरलाइजेशन एक बहुत ही आसान प्रोसेस है। इसमें पानी की मदद से स्टीम बनती है जो बच्चे की बोतल और अन्य चीजों के कोने-कोने में जाती है। स्टीम स्टरलाइजेशन की मदद से आप मिनटों में बच्चे की चीजों के कोने-कोने से बैक्टीरिया और जर्म्स को रिमूव कर सकती हैं।
आजकल बाजार में ऐसे कई स्टीम स्टरलाइजर मिल रहे हैं जो बच्चों की चीजों को 24 घंटे तक साफ रखने में मदद कर सकते हैं।
स्टीम स्टरलाइजेशन क्यों जरूरी है?
बच्चों का इम्यून सिस्टम पूरी तरह से डेवलप नहीं हुआ होता है, जिसकी वजह से बीमारियां उन्हें जल्दी घेर लेती हैं। दूध की बोतल, ब्रेस्ट पंप्स जैसी चीजें बच्चे के डायरेक्ट कांटेक्ट में आती हैं, ऐसे में वह सबसे ज्यादा जर्म्स ट्रांसफर करती हैं।
इसे भी पढ़ें: नवजात शिशुओं के लिए क्यों जरूरी है न्यू बोर्न स्क्रीनिंग? जानें
एक्सपर्ट के मुताबिक, स्टीम स्टरलाइजेशन एक एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन लेयर देती है और बैक्टीरिया को हटाने में मदद करती है। स्टीम स्टरलाइजेशन की मदद से आप बेबी आइटम्स का हाइजीन मेंटेन रख सकती हैं।
स्टीम स्टरलाइजेशन के फायदे क्या हैं?
1. नेचुरल और केमिकल फ्री: स्टीम स्टरलाइजेशन एक इको-फ्रेंडली और सेफ ऑप्शन माना जाता है। इसमें किसी तरह के केमिकल मौजूद नहीं होते हैं और यह बच्चे के लिए पूरी तरह से सुरक्षित हो सकता है। स्टीम स्टरलाइजेशन न्यूबॉर्न बेबी की हेल्थ के लिए खासतौर पर जरूरी हो सकता है।
2. समय बचाता है: मॉडर्न स्टीम स्टरलाइजेशन एक समय बचाने वाला प्रोसेस है। आप एक समय में 6 से ज्यादा बोतल या अन्य चीजों को एक साइकिल में स्टरलाइज कर सकती हैं। अगर आपके पास स्टीम स्टरलाइजर नहीं है, तो आप एक बर्तन में भी पानी को तेज गर्म करके बच्चे के सामान को स्टरलाइज कर सकती हैं। लेकिन इस प्रोसेस में ध्यान रखें कि आप ज्यादा समय के लिए बोतल या अन्य चीजों को गर्म पानी में ना छोड़ें।
3. आसान प्रोसेस: स्टीम स्टरलाइजेशन करना एक बहुत ही आसान प्रोसेस है। अगर आपके पास स्टीम स्टरलाइजर है तो एक बटन को दबाकर आप बच्चे की चीजें कीटाणु मुक्त कर सकती हैं। वहीं स्टीम स्टरलाइजर की गैरमौजूदगी में आप गर्म पानी में बच्चे की चीजों को उबाल सकती हैं।
एक्सपर्ट के मुताबिक, आज के समय में जर्म्स सबसे बड़ी परेशानी बने हुए हैं। ऐसे में स्टीम स्टरलाइजेशन बच्चों की चीजों को सुरक्षित और हाइजनिक रखने में मदद कर सकती है। इस आसान प्रोसेस की मदद से 99.9% नुकसान पहुंचाने वाले जर्म्स से छुटकारा पाया जा सकता है।
बच्चे की बोतल को स्टीम स्टरलाइज करना क्यों जरूरी होता है, यह आप समझ ही गई होंगी। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: AI and Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों