herzindagi
image

कुछ लड़कियों को कम उम्र में पीरियड क्यों शुरू होते हैं?

हाल के दिनों में लड़कियों में 10 से 11 साल की आय़ु में मासिक धर्म शुरू हो जाता है। समय से पहले प्यूबर्टी क्यों हो रहा है,इसके पीछे क्या कारण है जानेंगे इस आर्टिकल में।
Editorial
Updated:- 2025-02-19, 12:25 IST

हाल के कुछ सालों में, देखा गया है कि कुछ लड़कियों को बहुत जल्दी प्यूबर्टी हो रहा है। जहां पहले प्यूबर्टी यानी पीरियड्स की शुरुआत औसतन 12- 13 की आयु में होती थी, अब कई लड़कियों को 9 या 10 सालों में हो रहा है। हर कोई यह जानना चाह रहा है कि आखिर यह परिवर्तन क्यों हो रहा है। इस बारे में हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बात की Dr. Chetna Jain Director Dept of Obstetrics & gynecology Cloudnine Group of hospitals, Sector 14, Gurgaon इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रही हैं।

कम उम्र में पीरियड शुरू होने के कारण

periods in 12 year

एक्सपर्ट के मुताबिक आधुनिक आहार में प्रोसेस्ड फूड, अनहल्दी फैट्स और शर्करा की अधिकता होती है, जिससे बच्चों में मोटापे की समस्या बढ़ रही है। फैट टिश्यू हार्मोन उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, खास करके एस्ट्रोजन, जो प्यूबर्टी की शुरुआत के लिए जिम्मेदार होता है। अधिक मोटापे से ग्रस्त लड़कियों में प्यूबर्टी शुरू होने की संभावना अधिक होती है।

एक्सपर्ट इसके लिए पर्यावरण और केमिकल के प्रभाव को भी जिम्मेदार मानती हैं। जैसे बिस्फेनॉल बीपीए, थैलेट्स और कीटनाश, जो हार्मोन के कार्य में हस्तक्षेप कर सकते हैं, जिससे जल्दी यौवन की संभावना बढ़ जाती है।

भावनात्मक और मनोवैज्ञानकि तनाव भी यौवन की शुरुआत को प्रभावित कर सकते हैं। जिन लड़कियों को उच्च स्तर का तनाव, पारिवारिक विवाद या पिता की अनुपस्थिति का सामना करना पड़ता है, उनमें यौवन की शुरुआत जल्दी हो सकती है। 

यह भी पढ़ें-सर्दियों में पीरियड का दर्द क्यों बढ़ जाता है ?

period in 11 year

डिजिटल युग में आज कर बच्चे फोन से हर वक्त चिपक कर रहते हैं। पहले की तुलना में कम शारीरिक गतिवधि के कारण  लाइफ सेडेनटरी हो रहा है, जो की वजन बढ़ने और हार्मोनल असंतुलन में योगदान कर सकती है। अत्याधिक स्क्रीन टाइम मेलाटोनिन उत्पादन में हस्तक्षेप कर सकता है, जो यौवन को नियंत्रित करने में मदद करता है। 

यह भी पढ़ें-समय से पहले पीरियड्स क्यों आता है?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।