विटिलिगो के लक्षण क्या हैं? स्किन की इस बीमारी में इन उपायों से पा सकते हैं राहत

विटिलिगो में शरीर पर सफेद छोटे-बड़े दाग होने लगते हैं। आइए, यहां एक्सपर्ट से जानते हैं कि विटिलिगो के लक्षण क्या हैं और इससे कैसे राहत पाई जा सकती है। 

vitiligo treatment

विटिलिगो एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसमें स्किन पर सफेद दाग होने लगते हैं। विटिलिगो को सफेद दाग या श्वेत कुष्ठ के नाम से भी जाना जाता है, जिसमें शुरुआत में शरीर पर खुजली होती और फिर उस जगह का रंग सामान्य त्वचा से हल्का होने लगता है।

विटिलिगो या सफेद दाग में शरीर पर बने छोटे-बड़े चकत्तों में किसी तरह का दर्द या अन्य समस्या नहीं होती है। विटिलिगो के लक्षण Dr. Amit Bangia, Associate Director- Dermatology, Asian Hospital, Faridabad ने बताए हैं।

विटिलिगो के लक्षण क्या होते हैं?

  • एक्सपर्ट के मुताबिक, विटिलिगो एक जेनेटिक समस्या है। इसमें त्वचा के जिस हिस्से का रंग उड़ने लगता है, वहां के बाल भी अपना रंग छोड़ देते हैं।
  • विटिलिगो या सफेद दाग ज्यादातर शरीर के खुले हिस्सों और जेनेटिल एरिया के आस-पास हो सकते हैं। इस स्किन की बीमारी में धीर-धीर सिर यानी स्कैल्प का हिस्सा भी सफेद होने लगता है। स्कैल्प सफेद होने की वजह से बालों का भी रंग उड़ने लगता है।

विटिलिगो से राहत दिला सकते हैं ये टिप्स

how to treat vitiligo skin problem

विटिलिगो से राहत दिलाने वाले टिप्स के बारे में Dermatologist and Aesthetic physician ILAMED Founder and Director Dr. Ajay Rana ने बताए हैं।

पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन

हेल्दी और फिट रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है कई बीमारियों को दूर रखने में मदद करती है।

इसे भी पढ़ें-स्किन पिग्मेंटेशन के ये हैं कारण, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए इसे नियंत्रित करने के तरीके

बैलेंस डाइट

पानी के सेवन के साथ-साथ बैलेंस डाइट लेने की सलाह दी जाती है। डाइट में विटामिन-सी और विटामिन बी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन भी विटिलिगो के खतरे को कम करता है। बैलेंस डाइट के फायदे अनेक हैं।

इन चीजों का सेवन करना नुकसानदायक

विटिलिगो के खतरे को कम करने के लिए कुछ चीजों के सेवन से बचने की सलाह भी दी जाती है। जिसमें अल्कोहल, कॉफी, मछली और रेड मीट शामिल हैं।

सूरज की हानिकारक किरणें

विटिलिगो की समस्या की प्रमुख वजहों में सूरज की हानिकारक किरणें भी हो सकती है। ऐसे में सूरज की रोशनी में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाने और पूरे कपड़ों से ढकने की सलाह दी जाती है।

स्ट्रेस ना लें

white spots on skin

स्ट्रेस लेना सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता है। स्ट्रेस शरीर पर कई तरह से असर डालता है, ऐसे में ज्यादा तनाव में रहने वालों पर विटिलिगो का खतरा भी मंडरा सकता है। साथ ही विटिलिगो की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए स्ट्रेस लेना और भी नुकसानदायक हो सकता है।ॉ

इसे भी पढ़ें-सफेद दाग के कारण ना हों डिप्रेस, मुमकिन है इसका इलाज

तुलसी के पत्ते

आयुर्वेद में तुलसी को जादुई जड़ी बूटी माना गया है। तुलसी में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो कई बड़ी बीमारियों को दूर रखने और उनसे राहत दिलाते हैं। विटिलिगो में भी तुलसी को फायदेमंद माना गया है। सफेद दाग या विटिलिगो की समस्या में तुलसी के पत्तों को पीसकर उनमें नींबू का रस लगाना फायदेमंद हो सकता है। तुलसी कई बीमारियों को दूर रखने में मदद करती है।

नारियल का तेल

नारियल के तेल में एंटी फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो विटिलिगो की समस्या में राहत दिला सकते हैं। नारियल के तेल को दिन में एक से दो बार सफेद दागों पर लगाने की सलाह दी जाती है।

अखरोट

विटिलिगो में अखरोट भी फायदेमंद माना गया है। सफेद दाग को कम करने और उससे राहत के लिए एक दिन में कम से कम 5 अखरोट खाना फायदेमंद हो सकता है। अखरोट को पीसकर पेस्ट बनाकर सफेद दागों पर लगाना भी मददगारी साबित हो सकता है।

विटिलिगो को कम करने के यह सभी उपाय हैं। ऐसे में किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP