ये 5 संकेत बताते हैं कि एंग्जाइटी के शिकार हो रहे हैं आप

आजकल स्ट्रेस के कारण लोग तेजी से एंग्जाइटी के शिकार हो रहे हैं। हालांकि बहुत सारे लोगों को इसके संकेत समझ में ही नहीं आते हैं। आइए जानते हैं एंग्जाइटी के वार्निंग साइन

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-04-26, 12:36 IST
symptoms of anxiety disorders

आजकल के कंपटीशन के जमाने में हर व्यक्ति तनाव और चिंता में डूबा रहता है। यह चिंता कब एंग्जाइटी में बदल जाती है समझ ही नहीं आता है। वहीं हम ऐसे माहौल में रहते हैं कि एंग्जाइटी और डिप्रेशन जैसे शब्द को मजाक में लेते हैं,जिसके चलते आगे काफी कुछ बिगड़ जाता है। वक्त पर एंग्जाइटी पर ध्यान न दिया जाए तो पैनिक अटैक जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि इसके लक्षणों और संकेतों को पहचाने और इसे खतरनाक रूप लेने से पहले ही कंट्रोल कर लें। हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर एंग्जाइटी के वार्निंग साइन शेयर किए हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से

एंग्जाइटी के लक्षण (symptoms of anxiety disorders)

shivering due to anxiety

  • एक्सपर्ट के मुताबिक जिन लोगों को एंग्जाइटी होती है उनका पेट अपसेट हो जाता है। आंतों का मूवमेंट बदल जाता है, कुछ बातों को सोच कर दस्त, पेट में क्रेम्प्स, पेट में ममोड़े जैसा महसूस होने लगता है। अगर आप भी कुछ बातों को सोच कर ऐसा महसूस करते हैं तो यह एंग्जाइटी की तरफ इशारा हो सकता है।जैसे ही एंग्जाइटी खत्म हो जाती है पेट भी नॉर्मल हो जाता है।
  • इसमें व्यक्ति को किसी भी काम या बात पर फोकस करने में दिक्कत आती है। व्यक्ति हर चीज को लेकर कंफ्यूज होने लगता है, उसे क्या काम करना है इसमें स्पष्टता ही नहीं हो पाती है।
  • एंग्जाइटी में व्यक्ति हर वक्त इरिटेट ही रहता है। कोई अच्छी बात सुनकर उसे इरिटेशन महसूस होती है। हर बात में चिल्लाना, खीजना और परेशान होने जैसी समस्या होने लगती है।

यह भी पढ़ें-शरीर में इस विटामिन की कमी होने पर थकान के साथ नजर आते हैं ये लक्षण

sleeping pattern disturb

  • एंग्जाइटी में स्लीपिंग पैटर्न गड़बड़ा जाता है। व्यक्ति को नींद आने में दिक्कत होती है। किसी बात को लेकर व्यक्ति रात में इतना सोचता है कि उसे डर लगने लगता है इस कारण नींद लेने में परेशानी होती है। वहीं कुछ लोगों को बहुत ज्यादा ही नींद आती है।
  • एंग्जाइटी होने पर व्यक्ति को बेचैनी होने लगती है इसके कारण कभी तेज की गर्मी लगती है तो कभी पूरा शरीर ठंडा पड़ जाता है। अगर आप लगातार किसी भी बात को लेकर सोच रहे हैं तो यह भी एंग्जाइटी की तरफ ही इशारा है।

यह भी पढ़ें-इन पांच कारणों से लू की चपेट में आते हैं आप

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP